फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   32 crore budget passed in the first meeting of the board

Sonebhadra News: बोर्ड की पहली बैठक में 32 करोड़ का बजट पास

Mon, 19 Jun 2023 09:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jun 2023 09:41 PM IST
विज्ञापन
32 crore budget passed in the first meeting of the board
सोनभद्र। नगर पालिका परिषद के सभागार में सोमवार को चेयरमैन रूबी प्रसाद की अध्यक्षता में बोर्ड की पहली बैठक हुई। बैठक में करीब 32 करोड़ रुपये का बजट विकास कार्यों के लिए पास किया गया। चेयरमैन ने सभी सदस्यों से अपने वार्डों में कराए जाने वाले कार्यों के लिए प्रस्ताव मांगा।
विज्ञापन

बैठक में ईओ विजय कुमार यादव ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 31 करोड़ 93 लाख 06 हजार 844 रुपये का वार्षिक बजट बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया, जिस पर चर्चा के बाद सभी ने सर्वसम्मति से स्वीकृति दी। नगर के सभी 25 वार्डों से सदस्यों ने पेयजल, सफाई, मार्ग प्रकाश, निर्माण आदि कार्यों की योजना प्रस्तुत की। इस पर बोर्ड में चर्चा हुई और अग्रेतर कार्रवाई के लिए वित्तीय/प्रशासनिक स्वीकृति सर्वसम्मति से प्रदान की गई। बरसात से पूर्व सभी नालों की सफाई सतह से कराने, मलबा निस्तारण का कार्य कराने पर पर चर्चा हुई। इसके साथ ही नगर स्थित शिवाजी मिनी स्टेडियम, बाल उद्यान पार्क और चाचा नेहरू बाल उद्यान पार्क, दीपनगर तालाब, रामसरोवर तालाब, जोगियाबीर बाबा मंदिर के पास तालाब के सौन्दर्यीकरण कार्य और विस्तारित क्षेत्रों में स्थित अन्य तालाबों का हस्तांतरण प्राप्त कर उनके सौंदर्यीकरण पर चर्चा की गई। इस पर कार्रवाई के लिए बोर्ड ने सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई। वहीं स्वामी विवेकानंद अतिथिगृह तथा पालिका सभाकक्ष को एसी में परिवर्तित करने तथा अच्छे फर्नीचरों की व्यवस्था तथा इनके सौन्दर्यीकरण कार्य के लिए बोर्ड ने स्वीकृति प्रदान की।
विज्ञापन

फ्लाईओवर पर जाली व लाइट लगाने पर चर्चा
नगर के मध्य वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर बने फ्लाईओवर पर सुरक्षा के लिहाज से जाली व लाइट लगाने पर भी विचार किया गया। फ्लाईओवर के ऊपर प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षात्मक जाली लगाने के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से उपसा को पत्र आदि भेजने के लिए बोर्ड ने स्वीकृति प्रदान की। फ्लाईओवर के नीचे खाली प्लाटों में इंटरलाकिंग आदि कार्य कराकर इसको सुसज्जित करते हुए इसमें ठेला, रेहड़ी, खोमचे वाले लोगों को स्थापित करने तथा कुछ ब्लाकों में आवश्यकतानुसार वाहनों की पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चत कराने के कार्य पर बोर्ड में चर्चा हुई तथा इसके लिए बोर्ड से वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed