फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   3160 kg plastic collected from 61 villages in 5 days

Sonebhadra News: 61 गांवों से 5 दिन में जुटाया 3160 किलो प्लास्टिक

Mon, 02 Dec 2024 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
3160 kg plastic collected from 61 villages in 5 days
सोनभद्र। डीपीआरओ नमिता शरण के निर्देशन में शुरू हुआ प्लास्टिक मुक्त पंचायत अभियान का असर अब दिखने लगा है। पांच दिन में 61 ग्राम पंचायतों से अब तक लगभग 3160 किलो प्लास्टिक एकत्र किया गया। साथ ही 23322 घरों में से 4578 पर बोरियां टांगी जा चुकी हैं।
विज्ञापन

सोमवार को डीपीआरओ ने भवानीपुर गांव में जाकर प्लास्टिक फ्री अभियान का निरीक्षण किया। साथ ही लोगों को घर से बाहर टंगी बोरी में प्लास्टिक एकत्रित करने के निर्देश दिए। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया। कहा कि अपना प्लास्टिक आप इसी बोरी में रखें। सफाईकर्मी ई रिक्शा के माध्यम से यह प्लास्टिक आपके बोरे में से लेकर आरआरसी केंद्र पर इकट्ठा कर लेंगे। इससे ये प्लास्टिक हमारे खेतों, नालियों, तालाबों में नहीं जाएगा एवं हम अपने पर्यावरण को बचा सकते हैं। अब तक भवानीपुर ग्राम पंचायत में 43 किलो प्लास्टिक इकट्ठा किया गया है। उन्होंने बताया कि चार चरणों में चलाए जा रहे इस अभियान में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 61 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है। डीपीआरओ ने सभी ग्राम पंचायतों से आह्वान किया कि वह इस अभियान का हिस्सा बनें तथा अपने गांव को भी प्लास्टिक फ्री बनाएं। इस दौरान ग्राम प्रधान मुन्ना लाल मौर्य, कोटेदार अन्नपूर्णा सिंह, पंचायत सहायक संदीप, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शकुंतला, किरणमती, नागेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed