फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पांगन नदी में बालू खनन को लेकर मारपीट, केस दर्ज

पांगन नदी में बालू खनन को लेकर मारपीट, केस दर्ज

Wed, 17 Apr 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
पांगन नदी में बालू खनन को लेकर मारपीट, केस दर्ज
दुद्धी (सोनभद्र)। क्षेत्र की सीमा से सटे छत्तीसगढ़ के सनावल थाना क्षेत्र के पचावल में मंगलवार की दोपहर पांगन नदी में बालू के अवैध खनन को लेकर ग्रामीणों और खनन माफियाओं के गुर्गों के बीच जमकर मारपीट हुई। माफिया के लोगों ने कई ग्रामीणों का घर घेर लिया। तब सरपंच की अगुवाई में ग्रामीण विधायक बृहस्पति सिंह के यहां पहुंचे। उनके हस्तक्षेप पर दूसरे थाने रामानुजगंज में खनन माफिया बताए जा रहे लोगों समेत बारह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। उनका आरोप था कि स्थानीय पुलिस माफियाओं से मिली हुई है। रामानुजगंज पुलिस का कहना था कि भयवश ग्रामीणों ने उनके यहां आकर एफआईआर दर्ज कराई है। मामले को कार्रवाई के लिए सनावल थाना भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के सीमावर्ती गांव कोरची से करीब छह किमी दूर रामानुजगंज तहसील ग्राम पंचायत पचावल में पांगन नदी में पोकलेन मशीन से बालू का खनन कराया जा रहा था। सुखड़ी पुलिया के पास से पोकलेन से बालू खनन की सूचना पर गांव के देव कुमार, धनेश्वर यादव एवं अन्य लोग कार्य रोकने पहुंचे। आरोप है कि खनन करा रहे अतुल वाजपेयी, विष्णु सिंह देव, विवेक सिंह देव के साथ ग्रामीण रविंद्र सिंह, श्रवण सिंह, गोविंद क्षत्रिय, कृष्णा यादव, मनमोहन सिंह, विनय यादव ने मारपीट की। इसके बाद सरपंच रमाशंकर सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह के यहां पहुंचे और घटना की जानकारी दी। इसके बाद विधायक के नेतृत्व में देर शाम ग्रामीण रामानुजगंज थाने पहुंचे जहां सभी आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया। विधायक बृहस्पत सिंह ने कहा कि क्षेत्र का अमन चैन खराब नहीं होने दिया जाएगा। उधर, सीमावर्ती सनावल के टीआई जेपी लकड़ा ने बताया कि पचावल में मारपीट के मामले में ग्रामीणों के तहरीर पर बालू ठेकेदारों के खिलाफ दलित उत्पीड़न का मामला दर्ज हुआ है। यह मामला रामानुजगंज सदर कोतवाली में पंजीकृत हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed