अनपरा। ऊर्जाचल में विभिन्न समुदाय के लोगो ने बुधवार की सायं होली मिलन समारोह का आयोजन कर एक दूसरे को होली की जहां बधाईयां दी वहीं समाज के उत्थान पर भी चर्चा की। युवा जायसवाल समाज द्वारा डिबुलगंज में आयोजित होली मिलन समारोह में एक दूसरे को रंग-अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाईयां दी गयी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बालेश्वर जायसवाल ने द्वीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। मुख्य अतिथि ने समाज के विकास के लिए शिक्षा का होना आवश्यक बताया। उन्होनें समाज के बुराईयों को दूर करने व समाज के उत्थान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का आहृवान किया। इस अवसर पर रविन्द्र जायसवाल, संतोष जायसवाल, ओमप्रकाश, सुदामा, प्रदीप, अमित, कौसल, संजीत, अवधेश, प्रशांत, महेंद्र, बृजेश आदि मौजूद थे। इसी क्रम में अनपरा। सोनार समाज विकास एसोसिएशन व ऊर्जांचल सोनार समाज द्वारा शक्तिनगर स्थित चिल्का झील में होली मिलन व शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार सोनी ने नव नियुक्त जिला कमिटी सोनभद्र के पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विमल चन्द सर्राफ व संचालन नवनियुक्त जिलाप्रभारी जईन्द्र प्रसाद सोनी व जिला उपाध्यक्ष कामता सोनी ने किया। जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में डी एन सोनी, कमल किशोर सोनी, जीतेन्द्र सोनी, सुरेन्द्र सेठ, संतोष सेठ, रामपाल जौहरी व पूर्णिमा सोनी मौजूद थे। मुख्य अतिथि ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने की सलाह दी। विशिष्ट अतिथि जीतेन्द्र सोनी ने आपसी भाईचारा बढाने के लिए मेल-मिलाप डायरी के तहत लोगों का नाम दर्ज करने की सलाह दी। हीरालाल सोनी व विमल चन्द सर्राफ द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। बच्चों द्वारा दहेज प्रथा और स्वच्छ भारत पर नाटक प्रस्तुत कर उपस्थित लागों का मन मोह लिया। इस अवसर पर उमाशंकर सोनी, गणेश सोनी, रामेश्वर सेठ, सचिदानंद सोनी, बालेश्वर सेठ, बुद्धदेव सोनी, उमेश सोनी, हीरालाल सोनी, मनोज वर्मा, लंका सोनी आदि मौजूद थे।