फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   तेजधारी को अध्यक्ष व कृपाशंकर पनिका मंत्री निर्वाचित

तेजधारी को अध्यक्ष व कृपाशंकर पनिका मंत्री निर्वाचित

Sun, 27 Jan 2019 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
तेजधारी को अध्यक्ष व कृपाशंकर पनिका मंत्री निर्वाचित
ओबरा। आगामी लोकसभा के चुनाव में मजदूर अपनी स्वतंत्र राजनीतिक ताकत बनाएं क्योंकि मोदी और उनके विरोधी गठबंधन व कांग्रेस सबकी नीति मजदूरों के अधिकारों पर हमले की ही है। श्रम सुधार के नाम पर मजदूरों के कानूनी अधिकार को खत्म करने की नीति पर अमल करते रहे हैं, इसलिए इनकी सरकारों से मजदूरों का भला नहीं होने वाला है। कम से कम कुछ लोग तो संसद में पहुंचने चाहिए जो ठेका मजदूरों के नियमितीकरण, सम्मानजनक वेतन और जीवन सुरक्षा की आवाज को बुलंद कर सकें। यह बातें रविवार को ओबरा में आयोजित ठेका मजदूर यूनियन के 16वें जिला सम्मेलन के मौके पर वर्कर्स फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष दिनकर कपूर ने कही। इस सम्मेलन में हुए चुनाव में तेजधारी गुप्ता को जिलाध्यक्ष व हिंडालको के मजदूर कृपाशंकर पनिका को मंत्री सर्वसम्मति से चुना गया। तीरथराज यादव को उपाध्यक्ष, मोहन प्रसाद को संयुक्त मंत्री, शिवरात्रि को प्रचार मंत्री, गोविंद प्रजापति को कार्यालय सचिव व हकीक अली शाह को कोषाध्यक्ष चुना गया। सम्मेलन को बबलू धांगर, अखिलेश, दुर्गा प्रसाद, छेदीलाल राजभर, का. मारी, जितेंद्र धांगर, अरविंद सिंह, अनोखलाल खरवार, कल्पनाथ गोंड़, चंद्रशेखर पाठक, शिवनाथ खरवार, कांता कोल श्रीकांत सिंह ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed