{"_id":"5ba684b9867a557fea119ab0","slug":"31537639609-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशल विकास प्रशिक्षण से बनेंगे आत्मनिर्भर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशल विकास प्रशिक्षण से बनेंगे आत्मनिर्भर
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र । युवाओं को हुनरमंद बनाने के लिए शुक्रवार की शाम सदर विधायक भूपेश चौबे ने कोन के महुद्दीनपुर स्थित प्रधानमंत्री कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण लेकर रोजगार करने के लिए प्रेरित किया।
संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि इस सेंटर से लोगों को स्वरोजगार के प्रति जागरूक किया जाएगा। जिला कोआर्डिनेटर अंकित श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधानमंत्री ने युवाओं के विकास के लिए टेक्नॉलाजी के माध्यम से रोजगार मुहैया कराने के लिए केंद्र की स्थापना की है। केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त लोगों को अपनी जीविकोपार्जन के लिए बैंक से लोन आदि मिलने में भी सहूलियत होगी। इस मौके पर प्रधानाचार्य पंकज कमल, ईश्वरीय प्रसाद, धीरेंद्र कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष शशांक शेखर मिश्रा, लक्ष्मी कुमार जायसवाल, शिव कुमार आदि मौजूद रहे।