{"_id":"5b8c2f2142c79252c6583e97","slug":"31535913761-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ह्रदय रोगियों का विशेषज्ञों ने की जांच, दी दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ह्रदय रोगियों का विशेषज्ञों ने की जांच, दी दवा
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले में रविवार को विभिन्न स्थानों पर लगे स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें दवा का वितरण किया गया। इस दौरान रोग से बचाव के उपाय बताने के साथ ही ग्रामीणों में मच्छरों से बचाव के लिए मछरदानी का भी वितरण किया गया।
भारतीय जनसहयोग सेवा ट्रस्ट और साईं हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में राबर्ट्सगंज के साईं अस्पताल में हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन हुआ। ट्रस्ट के निदेशक आशीष उपाध्याय व चिकित्सा प्रतिनिधि पंकज कुमार सिंह के प्रयास से लगे शिविर में बीएचयू के हृदय रोग विशेषज्ञ संजय कुमार लोगों के हृदय रोग की जांच की। साईं हॉस्पिटल की प्रबंध निदेशक डा. अनुपमा सिंह ने कहा कि जिले में हृदय रोग की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए भारतीय जन सहयोग सेवा ट्रस्ट द्वारा इस तरह का सराहनीय आयोजन किया गया । इस मौके पर पंकज सिंह, अविनाश सिंह पटेल आदि रहे।
म्योरपुर संवाददाता के अनुसार एकल आरोग्य अभियान योजना व नेशनल मेडिकोज आर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में प्राथमिक विद्यालय देवरी व डडिहरा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। बीएचयू के चिकित्सक डा. सौरभ मिश्रा ने लोगों को संक्रामक रोगों से बचाव के उपाय बताए। अमरेश कुमार चौबे ने बताया कि जनपद में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन देवरी, डडिहरा के अलावा दुद्धी ब्लाक के बघाडू, चोपन ब्लाक के जुगैल, राबर्ट्सगज ब्लाक के चेरुई व गौरीशंकर में एक साथ शिविर का आयोजन किया गया। ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच डा. वाजिद हुसैन, डा. शिवा किशोर, डा. रविरंजन, डा. आयुष आनंद, डा. कुमार गौतम, डा. रंजीत सिंह, डा. शिवकुमार शाह, डा. लवकुश, डा. राजाराम, रामेश्वर प्रसाद, नंदकिशोर, जितेंद्र, सुदामा प्रजापति, हृदयनारायन आदि रहे।