{"_id":"5b3679b94f1c1b2b428b7681","slug":"31530296761-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसा देकर युवक ने निकाला दस हजार, भीड़ ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसा देकर युवक ने निकाला दस हजार, भीड़ ने पीटा
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। नगर में स्थित एटीएम मशीन में गुरुवार की शाम एक व्यक्ति को झांसा देकर ठग ने खाते से 10 हजार रुपये निकाल कर भागने लगा। लेकिन कुछ लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।
शाम करीब सात बजे राबर्ट्सगंज के सिविल लाइंस रोड पर स्थित एटीएम मशीन में चुर्क के एक निजी कंपनी में काम करने वाला छोटू रुपये निकालने के लिए गया। पुलिस के मुताबिक छोटू ने मशीन में एटीएम कार्ड डालकर 10 हजार रुपये निकालना चाहा, लेकिन नहीं निकाल सका। तभी एटीएम के बाहर पहले से खड़ा युवक मशीन के अंदर गया और छोटू को पीछे कर खुद का एटीएम डालकर दस हजार निकाला। शक होने पर छोटू ने युवक से बोला कि मेरे खाते से रुपये निकला है तो उससे उलझ गया। इसके बाद युवक भागने लगा। छोटू के शोर मचाने पर एटीएम के समीप खड़े कुछ लोगों ने दौड़ाकर भाग रहे युवक को पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर मौके पर चौकी इंचार्ज पहुंचे तो भीड़ ने युवक को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने कहा कि हिरासत में लिया गया आरोपी खुद के खाते से रुपये निकालने की बात कह रहा है, जबकि छोटू ने कहा कि उसने अपने खाते से पैसे निकाले हैं। बैंक से किसके खाते से रुपये निकलाए गए हैं इसका पता लगाया जा रहा है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।