{"_id":"5b33cd6e4f1c1bf46e8b9ea5","slug":"31530121582-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रशर मालिक, पट्टाधारक समेत अन्य पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रशर मालिक, पट्टाधारक समेत अन्य पर मुकदमा
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी में बुधवार की रात चाहन चेकिंग के दौरान एसडीएम शादाब असलम ने बगैर एमएम 11 के गिट़्टी लदे तीन ट्रकों को परिवहन करते पकड़ लिया। एसडीएम के निर्देश पर पुलिस ने तीनों ट्रकों को सीज कर दिया। खान निरीक्षक की तहरीर पर संबंधित ट्रकों के चालक, मोटर मालिक और जिन क्रशर प्लांट से गिट्टी लोड हुई थी उनके मालिक, पट़टाधारकों के खिलाफ चोरी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
देर रात खनिज चेकपोस्ट पर एसडीएम ने गिट्टी-बालू लदे ट्रकों को रोक कर परमिट की जांच शुरू की। इस दौरान एसडीएम ने गिट्टी लदे तीन ट्रकों से एमएम 11 मांगा तो आनाकानी करने लगे। संदेह होने पर खनिज कर्मियों ने तीनों ट्रकों को किनारे करवा कर चालकों से कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने परमिट न होने की बात स्वीकार की। एसडीएम ने पुलिस को तीन ट्रकों को ले जाकर सीज करने का निर्देश दिया। क्षेत्राधिकारी विवेेकानंद तिवारी ने बताया कि खान निरीक्षक एसके दत्ता की तहरीर पर पकड़े गए ट्रकों के चालक, मालिक, जिन क्रशर प्लांटों से गिट्टी लदे थे उनके मालिक और पट्टाधारकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।