{"_id":"5a13192e4f1c1b6a678bcd59","slug":"31511201070-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से नेटियान टोला में सप्ताह भर में 12 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से नेटियान टोला में सप्ताह भर में 12 की मौत
Updated Mon, 20 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक क्षेत्र के डुमरहर के नेटियान टोला में सप्ताह भर में 12 लोगों ने बुखार से दम तोड़ दिया। मरने वालों मे अधिकांश बच्चे हैं। इससे परिजनों में दहशत का माहौल है। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग ने इस पर अनभिज्ञता जाहिर की है।
बभनी क्षेत्र के डुमरहर के नेटियान टोला में सप्ताह भर में हुई 12 लोगों की मौत के बाद गांव में दहशत है। लोग बुखार से घबरा रहे हैं। परिजनों की मानें तो दो दिनों के बुखार में बच्चे दम तोड़ दे रहे हैं, फिर भी स्वास्थ्य महकमा बेखबर है। अब तक बुखार से मरने वालों में बजरंगी (11) पुत्र संतोषी, इंतजार खां (9) पुत्र हसनैन, साहिदा खातुन (7) पुत्री हसनैन, चांदनी (11) पुत्री उदयचंद, निरजा (9) पुत्री उदयचंद, गुड्डी(9) पुत्री राजपाल, सीता (11) पुत्री राजपाल, सकुल(50) पुत्र रामअवतार, मानकुंवर (6) पुत्री शिवा, मोनी (8) पुत्री सुखदेव, सुनीता (8) पुत्री प्रेमलाल, अखिलेश (7) पुत्र शिवचरन की मौत रविवार तक हो चुकी है। अब भी बभनी के नेटियान टोला एवं पूर्वी टोला में लोग बीमार हैं। पखवाड़े भर पहले भी बभनी के जौराही, खोतोमहुआ, सेवडी, सतबहनी गांवों में बुखार से लोगों ने दम तोड़ दिया था। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग मौतौं पर गंभीर नहीं है।