फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   20 अध्यक्ष और 191 सदस्य पद के लिए हुआ नामाकंन

20 अध्यक्ष और 191 सदस्य पद के लिए हुआ नामाकंन

Sun, 05 Nov 2017 11:50 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
20 अध्यक्ष और 191 सदस्य पद के लिए हुआ नामाकंन
सोनभद्र। कड़ी सुरक्षा के बीच रविवार को जिले की एकमात्र राबर्ट्सगंज नगर पालिका एवं नगर पंचायत घोरावल, चुर्क-घुरमा, चोपन, दुद्धी, ओबरा, रेणुकूट एवं पिपरी के अध्यक्ष पद के लिए 20 एवं सभासद के लिए 191 प्रत्याशियों ने नामाकंन पत्र दाखिल किया। कई प्रत्याशी जुलूस की शक्ल में नामाकंन स्थल पर पहुंचे। हालांकि राबर्ट्सगंज, घोरावल एवं दुद्धी तहसील में बने नामाकंन स्थल के प्रवेश द्वार पर तैनात पुलिसकर्मियों ने समर्थकों को रोक दिया। यहां से सिर्फ प्रत्याशी और उनके समर्थकों को ही अंदर जाने दिया गया। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भ्रमण कर जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज नगर में स्थित कांग्रेस कार्यालय से नगर पालिका राबर्ट्र्सगंज, नगर पंचायत चुर्क-गुर्मा, ओबरा और चोपन अध्यक्ष पद के उम्मीदवार समर्थकों केे साथ जुलूस की शक्ल में बढ़ौली चौक, न्यू मार्केट मेन चौक, महिला थाना, हाईडिल तिराहा होते हुए नामाकंन स्थल पर पहुंचे। राबर्ट्र्सगंज तहसील के प्रवेश द्वार पर तैनात कोतवाल राजीव मिश्रा और ओबरा एसओ राजीव मिश्रा ने समर्थकों को अंदर जाने से रोक दिया। जुलूस में जिलाध्यक्ष अरूण सिंह, प्रदेश सचिव ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, केपी सिंह, राजेश द्विवेदी, नूरूद्दीन खां, अनिल सिंह, सुशील पाठक, मुश्ताक खां, धीरज पांडेय, वीरेंद्र आदि मौजूद रहे। राबर्ट्र्सगंज नगर पालिका के निर्वाचन अधिकारी/एडीएम न्यायिक कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के जगदीश मिश्रा और निर्दल प्रत्याशी सुमन केशरी ने पर्चा दाखिल किया। सभासद के लिए 36 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। चुर्क-नगर पंचायत के निर्वाचन अधिकारी/व्यापार कर के ज्वाइंट कमिश्नर राममिलन ने बताया कि अध्यक्ष के लिए कांग्रेस प्रत्याशी नवाबी देवी, निर्दल प्रत्याशी संती देवी ने पर्चा भरा। यहां सदस्य पद के लिए 22 उम्मीदवारों ने नामाकंन दाखिल किया। चोपन के आरओ/व्यापार कर के डिप्टी कमिश्रर राकेश सिंह के मुताबिक कांग्रेस प्रत्याशी स्वतंत्र साहनी, निषाद पार्टी से विजय अग्रहरि, निर्दल नजमुद्दीन ने नामाकंन किया। सदस्य पद के लिए 17 लोगों ने पर्चा भरा। ओबरा के निर्वाचन अधिकारी/डीडीओ सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार लालचंद्र, निर्दल सुबाष, भीम, बबली सोनकर समेत छह उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। यहां सदस्य पद के लिए 40 प्रत्याशियों ने नामाकंन पत्र दाखिल किया। नामाकंन स्थल पर सदर एसडीएम विशाल यादव, तहसीलदार नंदलाल सिंह, सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी मौजूद रहे। घोरावल: तहसील परिसर में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 4 प्रत्याशियों एवं सभासद के लिए 23 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। सपा के अध्यक्ष पद प्रत्याशी जय प्रकाश जुलूस निकालकर नगर में भ्रमण करते हुए नामाकंन स्थल पर आरओ अजय कुमार कैसर के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया। पूर्व विधायक रमेश दूबे, अविनाश कुशवाहा, पूर्व मंत्री व्यासजी गौड़, अंजनी चौबे आदि मौजूद रहे। सपा प्रत्याशी के अंदाज में कांग्रेस के प्रत्याशी कैलाश प्रसाद ने भी नामाकंन किया। विनोद तिवारी, देवेन्द्र सिंह, सखावत अली इत्यादि मौजूद रहे। निर्दलीय प्रत्याशी शरीफ और शैलेन्द्र ने भी नामांकन किया। सभासद पद के आरओ डॉ. जयसिंह के समक्ष 23 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अध्यक्ष पद हेतु 5 और सभासद पद के लिए 7 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। दुद्धी: दुद्धी नगर पंचायत के लिए आरओ सत्यप्रिय ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से धर्मेन्द्र अग्रहरि, निर्दल प्रत्याशी राजकुमार नामांकन दाखिल किया। सभासद के आरओ प्रमोद कुमार ने बताया कि 17 लोगो ने नामांकन किया और दो पर्चें बिके। पिपरी नगर पंचायत अध्यक्ष पद के आरओ हेमंत वर्मा ने बताया कि बसपा प्रत्याशीं रश्मि देवी ने नामांकन किया । सभासद के आरओ टीडी यादव ने बताया कि 11 नामांकन पत्र दाखिल हुआ। रेनुकूट अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी अनिल सिंह ओबरा विधायक संजय गौड़ समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे। तहसील के प्रवेश द्वार पर पुलिस ने समर्थकों को रोक दिया। आरओ आरवीएस यादव ने भाजपा से अनिल सिंह ने चार सेट में पर्चा भरा। ममता सिंह ने दो, कांग्रेस प्रत्याशी राजपति शाहनी, राजकिशोर यादव और नन्दू प्रसाद गुप्ता ने नामांकन पत्र दाखिल किया। आरओ सभासद एनबी सिंह ने बताया कि सभासद पद हेतु 25 नामांकन दाखिल किए गए और 2 पर्चों की बिक्री हुई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूर्वांह्न 11 बजे से 3 बजे तक नामांकन दाखिला हुआ। उपजिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह, सीओ रामलाल प्रभारी तहसीलदार कैलाश यादव, इंस्पेक्टर विनोद यादव पीएसी बल के साथ भ्रमण करते रहें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed