फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   24 connecting roads will be repaired, the proposal has been approved by the government.

Sonebhadra News: 24 संपर्क मार्गाें की होगी मरम्मतए शासन से प्रस्ताव को मिली मंजूरी

Mon, 10 Nov 2025 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
24 connecting roads will be repaired, the proposal has been approved by the government.
सोनभद्र। जिले में लंबे समय से जर्जर ग्रामीण क्षेत्रों के 24 संपर्क मार्गों की मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए शासन से स्वीकृति मिल गई है। इसके लिए 4.68 करोड़ रुपये का बजट भी जारी हो गया है। पीडब्ल्यूडी ने टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। टेंडर होते ही सड़कों की मरम्मत का काम शुरू कराया जाएगा। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के बहुअरा कोल संपर्क मार्ग की मरम्मत कराजाएगी। भड़कना-भटिहवा मार्ग से मझली संपर्क मार्ग, तिवारीपुर से पुरैनिया बंगला मार्ग का मरम्मत कराया जाएगा। इसी तरह से बगडीहा से गेंगुआर संपर्क मार्ग, पहड़ी संपर्क मार्ग, केवटा संपर्क मार्ग, उसरी से सौहार संपर्क मार्ग, मोराही बरेज से होते हुए पनौली संपर्क मार्ग के भी दिन बहुरेंगे। उरमौरा तिलौली कला से अमौली संपर्क मार्ग, गुरुवल पड़वनिया हिनौती मार्ग, राजगढ़ शाहगंज मार्ग से भरूआ संपर्क मार्ग पर क्षतिग्रस्त रपटा की मरम्मत कराई जाएगी। राजगढ़-शाहगंज मार्ग से खजुरी संपर्क मार्ग, खरहरा से देवसर मार्ग, सिंदुरिया से खैराटीला बंधी मार्ग पर आरसीसी पुलिया की मरम्मत होगी। कुरूहुल से रेडिया संपर्क मार्ग, रॉबर्ट्सगंज खलियारी संपर्क मार्ग से ओरगाई संपर्क मार्ग की मरम्मत होनी है। इसी तरह से बेलखुरी-नौगढ़ मोड़ से खेखड़ा मोड़ से होते हुए आगे कॉलेज तक सड़क की मरम्मत होगी। रामगढ़ चुर्क संपर्क मार्ग से पुसौली वाया पॉली संपर्क मार्ग के मरम्मत का प्रस्ताव है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड ने 24 ग्रामीण संपर्क मार्गों की मरम्मत का प्रस्ताव बनाकर शासन में भेजा गया था, जिसे मंजूरी मिल गई है। इसके चार करोड़ 68 लाख रुपये का बजट भी जारी हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed