फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   24 Complaints Received on 'Sambhav Diwas'; None from Ghorawal or Duddhi

Sonebhadra News: संभव दिवस में आईं 24 शिकायतें, घोरावल और दुद्धी से एक भी नहीं

Tue, 28 Apr 2026 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
24 Complaints Received on 'Sambhav Diwas'; None from Ghorawal or Duddhi
रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका परिषद कार्यालय में संभव दिवस पर जन समस्या सुनती नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद।
सोनभद्र। जिले के सभी निकायों में सोमवार को संभव दिवस पर जनसुनवाई की गई। इस दौरान कुल 24 शिकायतें प्राप्त हुई, इनका मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। नगर पालिका सोनभद्र की अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने बताया कि शासन के निर्देश पर प्रत्येक सोमवार को निकाय में संभव दिवस पर जनता की समस्याओं को सुनते हुए उसका निस्तारण कराया जाता है। इसी क्रम में सोमवार को दो मामले आए, जिसका मौके पर सुनवाई करते हुए निस्तारण किया गया। अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि जनता से जुड़ी समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराया जा रहा है। इसी तरह नगर पंचायत चुर्क-गुरमा में दो, चोपन में चार, ओबरा में चार, रेणुकूट नगर पंचायत में छह, पिपरी में दो, डाला बाजार में एक और अनपरा में तीन शिकायतें दर्ज की गई। जनसमस्याओं को सुनते हुए मौके पर टीम भेजकर निस्तारण कराया गया। घोरावल और दुद्धी में कोई शिकायत नहीं आई। प्राप्त शिकायतों में मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल और मार्ग प्रकाश से जुड़े मुद्दे शामिल रहे। सभी निकायों में संबंधित ईओ और अध्यक्ष के मौजूदगी में समस्याओं का निस्तारण हुआ। इस अवसर पर निकायों के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed