फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   2.16 lakh children appeared for Nipur exam, attendance was 95 percent.

Sonebhadra News: 2.16 लाख बच्चों ने दी निपुण परीक्षा, 95 फीसदी रही उपस्थिति

Sat, 30 Nov 2024 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
2.16 lakh children appeared for Nipur exam, attendance was 95 percent.
परिषदीय स्कूलों में शनिवार को कक्षा चार से आठ तक के बच्च्चों का निपुण असेसमेंट टेस्ट (नैट) सकुशल संपन्न हुआ। शाम छह बजे तक ओएमआर स्कैन के परिणाम के अनुसार उपस्थित 95 फीसदी रही।
विज्ञापन

जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन 2061 विद्यालय संचालित हैं। ऑनलाइन पोर्टल के विवरण के मुताबिक इन स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक के कुल 223807 बच्चे पंजीकृत हैं। इनमें डाटा प्राप्त 216671 बच्चों के सीखने की क्षमता के आकलन के लिए परीक्षा हुई।
विज्ञापन

शुक्रवार को कक्षा एक, दो और तीन के बच्चों की ओएमआर शीट पर परीक्षा हुई। इसके लिए कुल 81140 बच्चे पंजीकृत थे। शुक्रवार की देर शाम तक तो कई स्थानों पर शिक्षकों को दोबारा स्कूल भेजकर ओएमआर सीट को परख एप के माध्यम से स्कैन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तहत 80976 बच्चे परीक्षा में उपस्थित हुए। उपस्थिति 99 फीसदी रही, जबकि शनिवार को कक्षा चार से आठ तक के पंजीकृत 142667 में से 135694 छात्र-छात्राओं की निपुण असेसमेंट परीक्षा में शामिल हुए। हालांकि देर शाम तक बच्चों की ओएमआर सीट को शिक्षक अपलोड करने में जुट रहे।

इस परीक्षा में बीएसए और बीईओ की ओर से ब्लॉक स्तर पर निगरानी की गई। परीक्षा समाप्त होने के बाद देर शाम तक उपस्थिति प्रतिशत 95 फीसदी रहा। नेटवर्क विहीन इलाकों के शिक्षक छात्र-छात्राओं की ओएमआर शीट परख एप के माध्यम से अन्य इलाकों में जाकर अपलोड करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed