फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   अधिवक्ताओं, वादकारियों के हित में नहीं है बजट

अधिवक्ताओं, वादकारियों के हित में नहीं है बजट

Sat, 09 Feb 2019 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
अधिवक्ताओं, वादकारियों के हित में नहीं है बजट
दुद्धी (सोनभद्र)। उत्तर प्रदेश के वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने पेश किए गए बजट पर अधिवक्ताओं ने नाराजगी जाहिर की है। उनका आरोप है कि अधिवक्ताओं व वादकारियों के हितों में कोई बजट का प्राविधान नहीं रखा गया। उन्होंने बजट की रूपरेखा में न्यायिक व्यवस्था में कोई प्राविधान नहीं रखने से सरकार को कोसा। कहा कि सरकार बार और बेंच के हितों का ख्याल नहीं रख सकी, जो चिंतनीय है।
विज्ञापन

दुद्धी बार संघ के अध्यक्ष कुलभूषण पांडेय ने कहा कि लखनऊ विधान सभा के सदन में बृहस्पतिवार को पेश किए गए बजट में अधिवक्ताओं व वादकारियों के हितों का ख्याल नहीं रखा गया। प्रदेश के सभी जिला कोर्ट व वाह्य कोर्ट परिसर में सुविधाओं को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष बार संघ रामदुलारे गुप्ता, राजन श्रीवास्तव, प्रेमचंद्र यादव, अशोक गुप्ता, विष्णु गोड़ ने कहा कि सरकार अधिवक्ताओं व वादकारियों के हितों का ख्याल इस बजट में नहीं कर सकी जो निंदनीय है। दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष समिति के महासचिव प्रभु सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने क्षेत्र के किसानों के खुशहाली के लिए कनहर सिंचाई परियोजना को पांच सौ करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर क्षेत्र के किसानों और परियोजना को सौगात दी है, जो तारीफ के काबिल है, दुद्धी को जिला बनाने के लिये अपने बजट में कोई प्रावधान नहीं किया। यह चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed