{"_id":"5bc0e95dbdec2269b96c7dd0","slug":"21539369309-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओबरा में लाखों की बनी सीसी रोड की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओबरा में लाखों की बनी सीसी रोड की जांच शुरू
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। नगर पंचायत ओबरा में सीसी रोड के निर्माण कार्यों की जांच शुरू कर दी गई है। बगैर टेंडर के सड़क का निर्माण कराए जाने की शिकायत मिलने के बाद एडीएम उमाकांत त्रिपाठी ने अधिशासी अधिकारी को सड़क निर्माण से जुड़ी समस्त पत्रावलियों के साथ तलब किया है। जानकारी के अनुसार करीब 32 लाख की लागत से ओबरा नंगर पंचायत क्षेत्र में स्थित गीता मंदिर चौराहे के समीप से आरओ प्लांट तक करीब ढाई सौ मीटर सीसी रोड का निर्माण कार्य कराया गया है। सड़क का कार्य पूर्ण होने के बाद भुगतान की कार्रवाई शुरू हुई तो कुछ लोगों ने जिला प्रशासन से बगैर टेंडर के सीसी रोड का निर्माण कार्य कराए जाने की शिकायत कर दी। एडीएम उमाकांत त्रिपाठी ने बताया कि ओबरा के अधिशासी अधिकारी को उक्त सड़क के निर्माण से जुड़े सभी पत्राविलयों के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। पत्रावलियों का अवलोकन करने बाद बगैर टेंडर के निर्माण कार्य कराए जाने की पुष्टि हुई तो उसे श्रमदान घोषित करने के लिए डीएम को रिपोर्ट दी जाएगी। इस संबंध में जानकारी के लिए ईओ टीएन चौबे का मोबाइल कई बार मिलाया गया लेकिन उनका फोन नहीं रिसीव हुआ।
विज्ञापन