{"_id":"5bbf8504bdec22504f1a4eef","slug":"21539278084-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन सुरक्षा टीम ने पकड़ा अवैध बालू लदा ट्रैक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन सुरक्षा टीम ने पकड़ा अवैध बालू लदा ट्रैक्टर
Updated Thu, 11 Oct 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
म्योरपुर। वन रेंज के काचन गांव में अवैध बालू लादकर जा रहा ट्रैक्टर वन सुरक्षा टीम ने पकड़ कर रेंज कार्यालय में खड़ा कर दिया। विभाग ने जुर्माना जमा करने के बाद ट्रैक्टर छोड़ दिया। ट्रैक्टर लइरा नदी से बालू का अवैध खनन कर कहीं ले जा रहा था कि रेनुकूट डिवीजन की वन सुरक्षा टीम व म्योरपुर रेंज की संयुक्त टीम ने ट्रैक्टर पकड़ लिया। पकड़े गए ट्रैक्टर को टीम ने रेंज कार्यालय ले आकर कार्रवाई शुरू कर दी। इससे अवैध खनन में लिप्त लोगों में अफरातफरी रही। वन विभाग ने कार्रवाई के बाद खननकर्ताओं से जुर्माने के रूप में सवा लाख रुपये जमा किया। उसके बाद ट्रैक्टर छोड़ दिया गया। प्रभारी रेंजर दिनेश कुमार ने इसकी पुष्टि की है।