फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   अपर निदेशक ने जाना स्वास्थ्य सेवाओं का हाल

अपर निदेशक ने जाना स्वास्थ्य सेवाओं का हाल

Mon, 02 Jul 2018 11:52 PM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
अपर निदेशक ने जाना स्वास्थ्य सेवाओं का हाल
सोनभद्र। विंध्याचल मंडल के अपर स्वास्थ्य निदेशक डॉ. आरके शुक्ला ने सोमवार की दोपहर जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। यहां मरीजों से उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी ली। इमरजेंसी, ऑपरेशन थियेटर से लेकर प्रयोगशाला तक की जांच की। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा और पिछले दिनों हुए दुुर्व्यवहार के बारे में जानकारी दी। चेताया कि यदि इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो वे पूर्ण कार्य बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

अपर स्वास्थ्य निदेशक डॉ. आरके शुक्ला सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे जिला अस्पताल में पहुंचे। यहां उनका स्वागत मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीबी गौतम ने किया। अपर निदेशक ने इमरजेंसी सेवा के बारे में जानकारी ली। भर्ती रजिस्टर, मेडिकल रजिस्टर, इमरजेंसी में दवाओं की उपलब्धता, कर्मियों की उपस्थिति के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वार्डों में गए और भर्ती मरीजों से मिल रही सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। उनसे पूछा कि कोई डॉक्टर बाहर की दवा तो नहीं लिख रहे हैं। भर्ती मरीजों से उन्होंने खाना मिलने के साथ ही अन्य जरूरी सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली। फिर वे प्रसव केंद्र, ऑपरेशन थिएटर, लैब, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड कक्ष में भी गए। ओपीडी में भी जाकर डॉक्टरों की उपस्थिति देखी। निरीक्षण के दौरान ही चिकित्सा कर्मियों ने उन्हें पिछले दिनों हुए मारपीट के संबंध में ज्ञापन सौंपा। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के परशुराम पांडेय ने उन्हें अवगत कराया कि पिछले दिनों कुछ लोगों ने इमरजेंसी में एक फार्मासिस्ट की पिटाई की और दुर्ब्यवहार किया। इसको लेकर डॉक्टर और फार्मासिस्ट दो घंटे का सांकेतिक कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। यदि इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed