फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   यूपी सरकार ने लगाया नाकामियों का आरोप, किया प्रदर्शन

यूपी सरकार ने लगाया नाकामियों का आरोप, किया प्रदर्शन

Mon, 19 Mar 2018 10:55 PM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
यूपी सरकार ने लगाया नाकामियों का आरोप, किया प्रदर्शन
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की यूपी सरकार के एक साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर विरोध प्रदर्शन किया। राबर्ट्सगंज के आरटीएस क्लब चौराहे पर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सभा की।
विज्ञापन

जिला सचिव प्रमोद यादव कहा कि सरकार ने किसानों को ऋण माफी पर धोखा दिया। समाजवादी पेंशन, लैपटॉप योजना, एकमुश्त समाधान योजना बंद कर दिया। श्रमिकों को मिलने वाली साइकिल बंद कर दी गई। जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, कोई भी काम जनता का नहीं हुआ है। हत्या, लूट, बलात्कार चरमसीमा पर है। कहा कि भाजपा के लोगों ने नारा दिया था कि यदि सपा की सरकार बनी तो गिट्टी, बालू सस्ता होगा, हर गरीब का घर पक्का होगा। लेकिन सरकार बनते ही भाजपा अपने वादों को भूल गई। जिले में अब आठ हजार रुपये प्रति ट्राली बालू बिक रहा है। गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी कर दी गई है। व्यापारी नेता हरिदास अग्रहरि, छात्र सभा के प्रदेश सचिव आनंद चौबे ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार लगातार जनता का शोषण कर रही है। नोटबंदी और फिर जीएसटी लगाकर शोषण का काम किया जा रहा है। प्रदर्शन में सुरेश अग्रहरि, मुन्ना कुशवाहा, शकील अहमद, सोनू अग्रहरि, जितेंद्र यादव, माजिद, गोपाल मौर्य, धीरेंद्र पटेल, मोहन भारती, राकेश भारती, मोती कोल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed