{"_id":"5a8c51d64f1c1b462c8b9103","slug":"21519145430-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनन माफियाओं पर लेखपाल ने दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनन माफियाओं पर लेखपाल ने दर्ज कराया मुकदमा
Updated Tue, 20 Feb 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के कनेटी गांव में शनिवार की रात एसडीएम सादाब असलम के साथ खनन माफियाओं द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के मामले में पुलिस ने मंगलवार को चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस ने यह कार्रवाई क्षेत्रीय लेखपाल वीरेंद्र सिंह के तहरीर पर की। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
पुलिस के मुताबिक एसडीएम शादाब असलम शनिवार की रात औचक निरीक्षण करने निकले थे। मुंगेहरी माइनर के पास कनेटी गांव में रात नौ बजे के सामने से बालू लदे ट्रैक्टर तेज गति से आता दिखाई दिया। एसडीएम ने ट्रैक्टर रोकवाया तो वह भागने लगा। इस पर एसडीएम ने उसका पीछा किया। रास्ते में ट्रैक्टर चालक ने कनेटी गांव स्थित एक मकान के पीछे बालू उतारकर, ट्रैक्टर को वहीं छिपा दिया। जब एसडीएम वहां पहुंचे तो देखा कि बालू गिरा हुआ था और संबंधित ट्रैक्टर पास में खड़ा था। उन्होंने इसकी सूचना चौकी प्रभारी विजयशंकर राय को दी और फोर्स के साथ बुलाया। जब तक पुलिस पहुंचती, तब तक एक लग्जरी वाहन पर सवार चार-पांच लोग पहुंचे और नशे सरीखी हालत में एसडीएम को अरदब में लेने लगे। तब तक पुलिस भी पहुंच गई। बावजूद संबंधित एसडीएम को बात में ही उलझाए रखे और ट्रैक्टर चालक खेत के रास्ते ट्रैक्टर लेकर भाग खड़ा हुआ। मामले में क्षेत्रीय लेखपाल वीरेंद्र सिंह की तहरीर पर शैलेंद्र सिंह, विपिन सिंह, दीपक सिंह टिंकू पांडेय के अलावा चार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।