फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   यूपी-छतीसगढ़ मार्ग पर फंसा टेलर, लगा जाम

यूपी-छतीसगढ़ मार्ग पर फंसा टेलर, लगा जाम

Thu, 17 Aug 2017 11:23 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
यूपी-छतीसगढ़ मार्ग पर फंसा टेलर, लगा जाम
सोनभद्र। यूपी-छत्तीसगढ़ मुख्य मार्ग पर गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे फिर से जाम लग गया। रेनुकूट से छत्तीसगढ़ की ओर जा रहा टेलर बभनी कस्बे में सड़क पर बने गढ्ढे में फंस गया। जिससे मुख्य मार्ग पर जाम लग गया। जबकि महज 50 मीटर की दूरी पर एक बोलेरो भी फंस गई। बोलेरो को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया, जबकि टेलर फंसा है।
विज्ञापन

यूपी-छत्तीसगढ़ मार्ग पर बभनी से आसनडीह तक पूरी सड़क गढ्ढे में तब्दील हो चुकी है। इसकी वजह से आए दिन दुर्घटना हो रही है और जाम तो आम हो गया है। अभी मंगलवार को सायं तीन बजे से दो ट्रकों के फंस जाने से जाम लग गया था, जो लोगों की मदद से रात्रि में करीब 11 बजे खुला। इसके बाद गुरुवार को फिर से टेलर के फंस जाने से यूपी-छत्तीसगढ़ मार्ग पर जाम लग गया। जाम लगने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। बता दें कि यूपी-छत्तीसगढ़ मार्ग पर बभनी से आसनडीह तक 16 किमी सड़क पूरी तरह से गढ्ढों में तब्दील हो चुकी है। जगह-जगह सड़क पर चार फीट तक गढ्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों की वजह से सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों श्यामजी, रामजी गुप्ता, शमशाद, अयोध्या प्रसाद, अमरेश चंद्र, सुरेंद्र कुमार आदि लोगों ने सड़क मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed