{"_id":"59480f9f4f1c1b000e8b4630","slug":"21497894815-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर पुलिस ने निजी कंपनी के कर्मचारी को उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर पुलिस ने निजी कंपनी के कर्मचारी को उठाया
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर में सोमवार को कई स्थानों पर छापेमारी कर पुलिस ने एक कंपनी के कर्मचारी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए कर्मचारी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत है। उसने कानपुर स्थित एक बैंक से कार फाइनेंस करवा कर किश्त जमा नहीं की है।
बता दें कि सुबह करीब साढ़े दस बजे कानपुर के नौवस्ता थाने के दो सिपाहियों के साथ एक दारोगा राबर्ट्सगंज कोतवाली में पहुंच कर धोखाधड़ी के फरार चल रहे एक कर्मचारी को पकडने के लिए सहयोग मांगा। नौवस्ता थाने की फोर्स के साथ शहर कोतवाल राजीव मिश्रा ने नगर में स्थित कई स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने एक निजी कंपनी में छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोतवाली ले गई। कंपनी में आरोपी कर्मचारी के रुप में काम कर रहा था। पुलिस के मुताबिक वर्ष 2015 में नौवस्ता थाने में स्टेट बैंक कानपुर के शाखा प्रबंधक ने श्यामसुदंर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा कायम कराया है। श्यामसुंदर पर लाखों रुपये की एक कार फाइनेंस करवा कर किश्त जमा न करने का आरोप है। बैंक से कर्ज लेने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। काफी खोजबीन करने के बाद श्यामसुदंर के राबर्ट्सगंज के एक निजी कंपनी में काम करने के बारे में जानकारी मिली। दोपहर बाद पुलिस आरोपी को लेकर कानपुर के लिए रवाना हो गई।