{"_id":"5ca64b04bdec2214130e7020","slug":"201554402052-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट-सर्किट से दो बीघे गेहूं की फसल जली, तार गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट-सर्किट से दो बीघे गेहूं की फसल जली, तार गिरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केकराही। करमा थाना क्षेत्र के केकराही गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे शार्ट सर्किट से दो बीघे गेहूं की फसल जल गई। गांव के रवि, राजकुमार, जमुना, सियाराम पुत्रगण नागेश्वर की गेहूं की फसल जली है। आग लगने की जानकारी पर मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। यहां ग्रामीणों ने सबमर्सिबल चालू कर आग पर काबू पाया। बता दें कि विद्युत तार से हुए शार्ट सर्किट से लगी आग के बाद कुछ ही देर में तार भी टूटकर गिर गया। यह संयोग था कि पास में कोई मौजूद नहीं था वरना वह भी उसकी चपेट में आ जाता। सूचना पर पुलिस ने मौके का मुआयना किया। आग लगने की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल के साथ ही एसडीएम को भी दी गई है।
आग लगने की घटनाओं की जांच को टीम गठित
सोनभद्र। जिला मजिस्ट्रेट अंकित कुमार अग्रवाल गर्मी के मौसम को ध्यान को रखते हुए बिजली शार्ट सर्किट या अन्य वजह से आग लगने की घटनाओं व उससे जानमाल की नुकसानी के बचाव के लिए तहसील स्तरीय जॉच टीम गठित कर दिया है। अग्रवाल ने चार सदस्यीय अग्नि सुरक्षा जॉच टीम का अध्यक्ष संबंधित तहसील के एसडीएम को बनाया है। संबंधित सीओ, एक्सईएन विद्युत वितरण व अग्नि शमन अधिकारी को सदस्य बनाया है। जिला मजिस्ट्रेट ने समिति को आदेश दिया है कि वे निरन्तर अपने-अपने अधिकारिता क्षेत्र में विद्युत, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की गंभीरता से जॉच करें और मानक के अनुरूप विद्युत, अग्नि सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें।
दुद्धी। भाऊराव देवरस पीजी कालेज प्रवेश गेट नंबर दो के पास बृहस्पतिवार को पेड़ों से गिरी सूखी पत्तियों में आग लग गई। तेज हुई आग कालेज के चाहरदीवारी से लगे एक मड़ई को भी अपनी जद में ले ली। इससे मड़ई में रखा टेबल समेत अन्य सामान जल गया। आसपास के लोगो ने आग बुझाया। मड़ई में स्थानीय क़स्बे का रफीउल्लाह फ़ोटो स्टेट की दुकान कभी कभी लगाता था।