फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   143 जगहों पर स्थापित किए जाएंगे मोबाइल टावर

143 जगहों पर स्थापित किए जाएंगे मोबाइल टावर

Fri, 29 Mar 2019 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
143 जगहों पर स्थापित किए जाएंगे मोबाइल टावर
सोनभद्र। डीआईजी पीयूष श्रीवास्तव ने झारखंड के डीएसपी नीरज कुमार के साथ कोन थाने में अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक ली। इस दौरान लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने और नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगाने की रणनीति बनाई गई। इसके बाद दोनों राज्यों की पुलिस, सीआरपीएफ, पीएसी की टीम ने मझिगवां, नकतवार, नौकहा के जंगलों में सघन कांबिंग की। इस दौरान 130 महिलाओं को साड़ी, अनाज वितरित किया गया। ग्रामीणों की समस्या भी सुनी। प्रधान मिथिलेश कुमार ने संचार व्यवस्था, पूर्व प्रधान लक्ष्मी कुमार जायसवाल ने तमाम पात्रों को अब तक आवास न मिल पाने की जानकारी दी। डीआईजी ने बताया कि जिले में एक साल के अंदर 143 बीएसएनएल के टावर स्थापित होंगे। इसके बाद जिले का कोई भी हिस्सा नेटवर्क से अछूता नहीं रह जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि अगर कोई शरारती तत्व घूमता दिखे, संदिग्ध लगे, वोट के लिए प्रलोभन-धमकी दे, उसकी गोपनीय जानकारी मुझे, एसपी या स्थानी पुलिस को दें। शत-प्रतिशत मतदान की भी अपील की। चौकीदारों की बैठक लेकर जानकारी ली और अपराध की गुप्त सूचना देने पर अपने फंड से इनाम देने की बात कही। एसपी सलमान ताज पाटिल ने कहा कि सड़क बिजली, पेयजल, आवास जो भी समस्या है, उससे संबंधितों को अवगत करा, निदान कराया जाएगा। कहा कोई भी समस्या हो, मोबाइल पर अवगत करा सकते हैं। एएसपी अरुण कुमार दीक्षित, सीआरपीएफ कमांडेंट रजवा रतन, राजेश सिंह, विजय पांडेय, गिरधारी लाल, विनयकांत, सुशील चतुर्वेदी, संजय, मुनौव्वर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed