फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   गैस सिलेंडर का दाम बढ़ाने के खिलाफ प्रदर्शन

गैस सिलेंडर का दाम बढ़ाने के खिलाफ प्रदर्शन

Sat, 02 Mar 2019 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
गैस सिलेंडर का दाम बढ़ाने के खिलाफ प्रदर्शन
सोनभद्र। घरेलू गैस सिलेंडर का दाम फिर बढ़ने का समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया है। शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने राबर्ट्सगंज के आरटीएस क्लब चौराहे पर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और सरकार का पुतला फूंका। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में महंगाई बढ़ी है।
विज्ञापन

आरटीएस क्लब चौराहे पर इकट्ठा हुए कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर सिलेंडर का दाम बढ़ने पर असंतोष जताया। यहां सभा में सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि देश की जनता पर भाजपा सरकार लगातार महंगाई को बोझ लाद रही है। इससे गरीब वर्ग के लोग परेशान हैं। जबकि भाजपा सरकार ने जनता से वादा किया था कि केंद्र में भाजपा सरकार बनी तो महंगाई दूर किया जाएगा। भाजपा सरकार के पांच साल पूरे होने को है फिर भी गैस सिलेंडर का दाम 42 रुपये बढ़ा दिया गया है। इससे आम जनता में काफी असंतोष है। सपा के नगर सचिव मनीष त्रिपाठी, मंदीप पटेल ने कहा कि यह सरकार जन विरोधी सरकार है। लगातार देश में महंगाई बढ़ाया जा रहा है। जनता में काफी असंतोष है। आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता उन्हें सबक सिखाएगी। सुरेश अग्रहरि, जुनैद अंसारी ने कहा कि भाजपा सरकार केवल देश में महंगाई बढ़ाने का काम कर रही है। लगातार खाद्य पदार्थों के दाम बढ़ाए जा रहे हैं। लोकसभा चुनाव में जनता उन्हें सबक सिखाएगी। प्रदर्शन में मुन्ना कुशवाहा, शकील अहमद, मोती कोल, सोनू पटेल, संदीप भारती, अधिराजी, शिव सागर, लल्लन कुमार, संजीव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed