फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   गर्मी की दस्तक, पानी के संकट से जूझेंगे लोग

गर्मी की दस्तक, पानी के संकट से जूझेंगे लोग

Fri, 22 Feb 2019 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
गर्मी की दस्तक, पानी के संकट से जूझेंगे लोग
सोनभद्र। फाल्गुन का महीना शुरू हो गया है। इसी की साथ गर्मी ने भी दस्तक दे दी है। अभी से ही पानी की किल्लत भी शुरू हो गई है। धंधरोल, नगवां डैम समेत अन्य बांधों, नदियों में पानी कम होने से इस बार गर्मी में लोगों को पानी के संकट से जूझना होगा। नगवां में 380 और धंधरौल बांध मे 640 मिलियन घन फीट पानी बचा है। घोरावल के बेलन नदी में पानी न होने से अभी से ग्राम समूह पेयजल परियोजनाएं बंद हैं।
विज्ञापन

इस वर्ष मध्य फरवरी से ही गर्मी ने दस्तक दे दी है। अभी से मौसम इतना गर्म हो रहा है कि लोग परेशान हैं। साथ ही जलस्तर पर इसका सीधा प्रभाव पड़ने लगा है। पहाड़ी क्षेत्रों में तो अभी से हैंडपंपों से कम पानी निकल रहा है। जिले में स्थित नगवां, धंधरौल और ओबरा डैम में भी पानी की किल्लत शुरू हो गई है। बंधी प्रखंड के अधिशासी अभियंता जीबी पांडेय ने बताया कि नगवां डैंम में 380 मिलियन घन फिट है। यह पानी रिजर्व रखा गया है। यदि सिंचाई के लिए मांग हुई तो महज तीन दिन ही पानी दिया जा सकता है। सिंचाई के लिए 900 मिलियन घन फीट पानी की जरूरत है। उधर, धंधरौल बांध से जुड़े सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता राजीव प्रसाद ने बताया कि धंधरौल बांध में पानी का स्तर 1024.60 मिलियन घन फीट है लेकिन वर्तमान में महज 640 मिलियन घन फीट पानी है। पानी कम होने की वजह से रवि की सिंचाई के लिए किसानों को पानी नहीं दिया जा रहा है। किसानों को पानी नहीं मिल पाएगा। हालांकि उनका कहना है कि पीने के लिए पानी का संकट नहीं होगा, फिर भी ज्यादा पानी खर्च न हो, इसका सभी को ख्याल रखना होगा। उधर, ओबरा डैम के एक्सईएन संजय कुमार ने बताया कि डैम में 193.24 मिलियन घन फीट पानी है। रिहंद से छोड़ा गया पानी यहां रुकता है। बता दें कि गर्मी की शुरूआत होने के साथ ही पानी का संकट बढ़ने की आशंका है। घोरावल तहसील क्षेत्र में स्थित ग्राम समूह पेयजल परियोजनाएं पानी के संकट के नाते बंद पड़ी हैं। जल निगम के अधिशासी अभियंता फणींद्र राय का कहना है कि बेलन नदी में पानी न होने के नाते पेयजल परियोजनाएं बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed