फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   एनसीएल अन्तर क्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में मुख्यालय बना विजेता

एनसीएल अन्तर क्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में मुख्यालय बना विजेता

Tue, 12 Feb 2019 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
एनसीएल अन्तर क्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में मुख्यालय बना विजेता
सिंगरौली। अंतर क्षेत्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में रविवार को एनसीएल मुख्यालय और दुधीचुआं की टीमों में भिड़ंत हुई। इसमें एनसीएल मुख्यालय की टीम ने दुधीचुआ को हराकर चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया।समापन समारोह में मुख्य अतिथि खडिय़ा के महाप्रबंधक एम के प्रसाद ने सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया। टीम चैंपियनशिप की विजेता मुख्यालय टीम का नेतृत्व अनुराग सिंघल, रविंद्र सिंह, नौशाद आलम, अरविंद सुथार एवं डी एन तिवारी ने की। जबकि उप विजेता दुधीचुआ टीम में एस के वर्मा, आरूप मिश्रा, वैभव गुप्ता, विवेक रावत एवं आशीष सिंह शामिल थे। पुरुष वर्ग की एकल स्पर्धा में मुख्यालय के रविंद्र सिंह ने मुख्यालय के ही नौशाद आलम को हराकर विजेता बने। युगल स्पर्धा के फाइनल में झिंगुरदा के सरनजीत सिंह एवं मुख्यालय के नौशाद आलम को हराकर मुख्यालय के अरविंद सुथार एवं झिंगुरदा के निर्मल मिश्रा की जोड़ी ने खिताब अपने नाम किया। मुख्यालय के नौशाद आलम पुरुष वर्ग की तीनों स्पधार्ओ टीम चैंपियनशिप एकल एवं युगल के फाइनल में खेले। पुरुष वर्ग की मास्टर्स स्पर्धा के एकल वर्ग में दुधीचुआ क्षेत्र के शिवचरण मुख्यालय के प्रदीप लायक को हराकर विजेता बने। युगल वर्ग के फाइनल में दुधीचुआ के एस के वर्मा एवं शिवचरण की जोड़ी ने खडिय़ा के धीरेन दिगार एवं ब्लॉक बी के आर के सिंह की जोड़ी पर विजय हासिल की। महिला वर्ग में एकल स्पर्धा के फाइनल में अमलोरी क्षेत्र की प्रिया स्वरूप ने मुख्यालय की श्वेता बंसल को हराया। इन दोनों खिलाडिय़ों की जोड़ी युगल वर्ग में मुख्यालय की श्लेशा सिंह एवं योगेश चंद्रा को फाइनल में हराकर विजेता बनी। इस अवसर पर सीएमओएआई के सचिव सर्वेश सिंह, एनसीएल प्रमोशन बोर्ड के सदस्य खुशहाल सिंह, परचन प्रसाद एवं शिवमुनि सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed