फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   वार्षिक क्रीडा महोत्सव में ब्लू हाउस ने लहराया परचम

वार्षिक क्रीडा महोत्सव में ब्लू हाउस ने लहराया परचम

Thu, 15 Nov 2018 01:12 AM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
वार्षिक क्रीडा महोत्सव में ब्लू हाउस ने लहराया परचम
अनपरा। संत फ्रांसिस सीनियर सेकेंड्री स्कूल में बुधवार को बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता में ब्लू हाउस प्रथम, रेड द्वितीय और ग्रीन तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर बैप्टिस्ट डिसूजा, प्रबंधक फादर लैंसी डिकुन्हा और विद्यालय के अध्यापक-अध्यापिकाओं ने पंडित जवाहर लाल नेहरू को पुष्पांजलि दी। अध्यापक प्रतिनिधि एस पी श्रीवास्तव ने चाचा नेहरू के व्यक्तित्व और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को रेखांकित किया। वार्षिक क्रीडा महोत्सव का उद्घाटन प्रधानाचार्य श्री डिसूजा ने किया। उन्होंने बाल्यकाल को मानव जीवन का स्वर्णिम समय बताया। वार्षिक क्रीडा महोत्सव में व्यायाम शिक्षक सृष्टिधर महतो और जेफरी एलिस के नेतृत्व में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। सौ मीटर की दौड़ में अवधेश सिंह, पुष्कर पांडेय, अरहम, ऋ चा मिंज, अंशिका पांडेय, श्रेया सागर, दो सौ मीटर में कशिश राज, पुष्कर पांडेय, सैयद लाइबा, ऋचा मिंज, चार सौ मीटर में अवधेश, पुष्कर, सृष्टि सिंह, शिवांगी कुमारी, आठ सौ मीटर में राजन यादव, यशू गोयल, स्वाती चौबे, शिवांगी कुमारी, पंद्रह सौ मीटर में पीयूष पनिका, यशू गोयल, मनस्वी सैनी और श्रेया सागर ने स्वर्ण पदक जीता। सब जूनियर ग्रुप में विभिन्न दौड़ों में श्रेयस, आकाश, आशु, स्वर्णिम, अभिषेक, ख़ुशी, बबली, अनन्या, अलिशपुर्ति, अभिनव, आर्यवीर, सूरज, आकृति और काजल ने स्वर्ण पदक जीता। रिले दौड़ में बालक वर्ग में ब्लू और बालिका वर्ग में ग्रीन, रस्सा कसी में रेड और ग्रीन हाउस को स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। विजेताओं को प्रमाण पत्र और पदक प्रदान कर उनका उत्साह वर्धन किया गया। संचालन प्रशांत मणि त्रिपाठी, सिस्टर रजनी और सान्वी ने किया। इस अवसर पर पीजे जोसफ, ओपी राय, पंकज श्रीवास्तव, मंगई उमापति, सिस्टर प्रिया, मिथाली, श्वेता, शांति, मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed