फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सिटी अस्पताल खोलने की उठाई आवाज

सिटी अस्पताल खोलने की उठाई आवाज

Fri, 29 Dec 2017 10:17 PM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
सिटी अस्पताल खोलने की उठाई आवाज
सोनभद्र। गरीबों को उनकी पुस्तैनी भूमि से बेदखल करने पर रोक लगाने समेत अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) ने प्रदर्शन किया। सिटी अस्पताल खोले जाने की मांग की। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने डीएम को मांगपत्र सौंप उत्पीड़न पर रोक लगाने की बात कहीं।
विज्ञापन

जिला सचिव ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि योगी सरकार के सबका साथ, सबका विकास के दावे की असलियत खुल गई है। पूरे प्रदेश मेें सरकारी संरक्षण में माफिया, अपराधी और पुलिस का गठजोड़ चल रहा है। भाजपा सरकार की नीतियों से जनता परेशान हो गई है। कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन कर आदिवासियों को उनकी पुस्तैनी भूमि से उजाड़ा जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि गरीबों की भूमि दबंगों केे नाम से कर दी गई है। गरीबों पर जुल्म करने के साथ ही अपराधियों को पनाह दे रहे है। उत्पीड़न का विरोध करने वालों को फर्जी मुकदमों में जेल भेज दिया जा रहा है। लेकिन इसे पार्टी किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। शंकर कोल, राजदेव, दीनानाथ, बाबूलाल, नोहर भारती, कलीम, कमली देवी, जुबेदा नाजमा, नंदू, महेंद्र, सुक्खू, राम प्रवेश कोल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed