{"_id":"5a3fe92d4f1c1bd1408bebed","slug":"201514137901-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध बालू परिवहन में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध बालू परिवहन में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। खान अधिकारी अनंत कुमार सिंह ने शनिवार की रात जांच के दौरान दो ट्रक को बालू का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा। उन्हें कोतवाली में खड़ा करा दिया। साथ ही प्राथमिकी की तहरीर दी। सीओ नगर विवेकानंद तिवारी के मुताबिक मामले में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
शनिवार की रात करीब डेढ़ बजे लोढ़ी में जांच के दौरान खान अधिकारी दो ट्रकों को अवैध बालू परिवहन करते पकड़ा। खान अधिकारी अनंत कुमार ने बताया कि शनिवार की रात्रि ट्रकों की जांच की जा रही थी कि मध्य रात्रि के बाद दो ट्रकों के कागजात गड़बड़ पाये गए, जो बालू का परिवहन कर रहे थे। उन्होंने बताया कि ट्रकों में जो परमिट एमएम 11 जारी था, वह मध्य प्रदेश से जारी था। लेकिन उस परमिट पर दूसरे ट्रक का नंबर अंकित था। परमिट पर वीके इंटरप्राइजेज अनपरा के फर्म का वाणिज्य कर जीएसटी लगा हुआ था। सीओ विवेकानंद तिवारी ने बताया कि पकड़े गए दोनों ट्रक कोतवाली में खड़े करा लिये गए हैं। इस मामले में वीके इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर, ट्रकों के मालिक और चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।