{"_id":"59b037214f1c1bfa7f8b4740","slug":"201504720673-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरीय निकायों के निर्वाचक नामावली की समय सारणी घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरीय निकायों के निर्वाचक नामावली की समय सारणी घोषित
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) प्रमोद कुमार उपाध्याय ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकायों के निर्वाचक नामावली के समय सारणी की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। बीएलओ, पर्यवेक्षकों, सेक्टर ऑफिसरों एवं सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति, कार्यक्षेत्र आवंटन एवं अन्य जानकारी के साथ ही 10 सितंबर तक प्रशिक्षण होगा। इसके अलावा बीएलओ के जरिए घर-घर जाकर 11 सितंबर से तीन अक्तूबर तक गणना की जाएगी।
उन्होंने यह भी बताया कि ऑनलाइन आवेदन 11 से 25 सितंबर तक, ऑनलाइन आवेदनों की जांच 26 सितंबर से तीन अक्तूबर तक होगी। इसके अलावा ड्राफ्ट नामावलियों की कंप्यूटरीकृत पांडुलिपि तैयार करने की अवधि चार से आठ अक्तूबर तथा ड्राफ्ट निर्वाचक नामवली का प्रकाशन नौ अक्तूबर को होगा। दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण नौ से 15 अक्तूबर तक निस्तारण के बाद मूल सूची में समाहित करने की कार्यवाही 16 एवं 17 अक्तूबर को तथा अंतिम रूप से निर्वाचक नामावलियों का प्रकाशन 18 अक्तूबर को होगा।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (नगर निकाय) एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (नगर निकाय) के जरिए अपने क्षेत्राधिकारी के अंतर्गत नगरीय निकायों की निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। सार्वजनिक जानकारी के लिए कार्यालयों के सूचना पट्ट पर भी यह कार्यक्रम प्रदर्शित किया जाएगा। निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान पडने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में संबंधित कार्यालय खुले रहेगें तथा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्यवाही पूर्ण करायी जाएगी।