फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   2.35 lakh toilets started cross checking

2.35 लाख शौचालयों की शुरू हुई क्रास चेकिंग

Sat, 27 Oct 2018 11:52 PM IST
sonbhadra
sonbhadra Updated Sat, 27 Oct 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
2.35 lakh toilets started cross checking
स्वच्छ भारत मिशन के तहत अब केंद्र की टीमें प्रदेश की 1358 पंचायतों का निरीक्षण करेंगी।
2.35 लाख शौचालयों की शुरू हुई क्रास चेकिंग      
विज्ञापन

प्रत्येक लाभार्थियों की विधिवत बनाई जाएगी प्रोफाइल       
शौचालय का स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार कर रहे
अमर उजाला ब्यूरो
सोनभद्र। घर-घर शौचालय योजना के तहत बनवाए गए 2.35 लाख शौचालयों की अब क्रास चेकिंग शुरू कर दी गई है। इसके तहत लाभार्थी की विधिवत एक प्रोफाइल बनाई जा रही है। जनपद में करीब 2.86 लाख शौचालय बनाने का लक्ष्य है। जांच के लिए सीडीओ ने आठों ब्लॉक में पांच-पांच टीमें बनाई हैं और क्रास चेकिंग शुरू करा दी गई है। टीमें लाभार्थियों के नाम, पता के आधार पर मौके पर जा रहे हैं और शौचालय का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ ही हर प्रकार का ब्यौरा जुटा रहे हैं।  

भारत सरकार ने जिले को खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) बनाने के लिए दो लाख 35 हजार शौचालय को बनवाने का लक्ष्य दिया था। लक्ष्य के सापेक्ष पंचायती राज विभाग ने शौचालयों का निर्माण कार्य पूर्ण करवा कर लिया है। फिर शासन स्तर से 51 हजार और शौचालयों को बनवाने का और लक्ष्य मिला है। पूर्व में मिले लक्ष्य के अनुसार शौचालयों का कार्य पूर्ण होने की रिपोर्ट मिलने के बाद सीडीओ ने क्रास चेकिंग शुरू करा दी है। मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने राबर्ट्सगंज, घोरावल, दुद्धी, चतरा, नगवा, चोपन, म्योरपुर और बभनी ब्लॉक में सेक्रेटरियों की अगुवाई में पांच-पांच टीमें गठित की है। टीमें शौचालयों का कार्य शत प्रतिशत पूर्ण हुआ है या नहीं इसकी रिपोर्ट देंगी। जिन गांवों में शौचालयों का कार्य अधूरा पाया जाएगा वहां के सेक्रेटरी और प्रधान को लापरवाह मानते हुए कार्रवाई की जाएगी। राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन के जिला कोआडिनेटर अनिल केशरी ने बताया कि 2.35 हजार शौचालयों का लक्ष्य मिला था जिसे पूर्ण करा दिया गया है। शासन स्तर से फिर 51 हजार शौचालयों को बनवाने का लक्ष्य मिला है। छूटे लाभार्थियों को चिह्नित कर अविलंब शौचालयों का कार्य पूर्ण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed