फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   1250 परिषदीय विद्यालयों की रिपोर्ट तलब

1250 परिषदीय विद्यालयों की रिपोर्ट तलब

Sun, 28 Apr 2019 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
1250 परिषदीय विद्यालयों की रिपोर्ट तलब
सोनभद्र। जिले परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों मेें भीषण गर्मी, उमस से उमस से बच्चें बिलबिला जा रहे हैं। इससे बचाने के लिए शिक्षा विभाग ने जिन स्कूलों में वायरिंग नहीं हुई वहां पर वायरिंग करा कर पंखा, बल्ब आदि लगवाने में जुट गया है। बगैर वायरिंग के जिले में करीब 1250 विद्यालय हैं। बीएसए ने आठों ब्लॉक के खंड शिक्षाधिकारियों से ऐसे स्कूलों की रिपोर्ट मांगी है, जहां वायरिंग नहीं हुई है।
विज्ञापन

बताते चले कि राबर्ट्र्सगंज, घोरावल और दुद्धी तहसील क्षेत्र में 1804 प्राथमिक और 654 उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं। शासन स्तर से परिषदीय विद्यालयों में बिजली कनेक्शन लेकर कक्षों में पंखे के निर्देश के बावजूद मड़पा, सूअरसोत, कनछ, कन्हौरा, चननी, मड़पा, झपरी समेत करीब 1250 स्कूलों में बिजली की वायरिंग नहीं हुई है और पंखे भी नहीं लगे हैं। कई ऐसे भी विद्यालय हैं जहां पंखे टगें तो हैं, लेकिन चालू हालत में नहीं है। इसके चलते पढ़ाई के दौरान बच्चे उमस और गर्मी से बेहाल हो जा रहे हैं। हालांकि भीषण गर्मी को देखते हुए बीएसए ने 29 अप्रैल से जिले के सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को सुबह सात बजे से पूर्वांह 11 बजे तक खोलने का निर्देश दिया है। इस संबंध में बेसिक शिक्षाधिकारी अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि जिले के करीब 1250 स्कूलों में वायरिंग नहीं हुई है। खंड शिक्षाधिकारियों से जिन स्कूलों में वायरिंग कराना है, पंखे, बल्ब लगवाने है उनकी तत्काल सूची मांगी है। ताकि जल्द ही वायरिंग करवा कर पंखा आदि लगवाया जा सकें। कहा कि जिन स्कूलों के पंखें खराब है उनकी तत्काल मरम्मत करवाई जाएगी। इसके लिए प्रधानाचार्यों को निर्देशित कर दिया गया है। फिर भी मरम्मत नहीं कराते हैं तो उनके विरूद्ध कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed