{"_id":"5c840125bdec221456010f4e","slug":"191552154917-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ अविश्वास प्रस्ताव का सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ अविश्वास प्रस्ताव का सत्यापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुद्धी (सोनभद्र)। ब्लॉक के रन्नू ग्राम पंचायत के प्रधान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर सत्यापन का कार्य शनिवार को सामुदायिक भवन में हुआ। इस दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। यहां शिकायतकर्ताओं के हस्ताक्षर का सत्यापन किया गया। ग्राम पंचायत सदस्यों के साथ ही ग्रामीणों ने करीब एक सप्ताह पूर्व डीएम और डीपीआरओ को शपथ पत्र देकर ग्राम प्रधान के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की गई थी। डीपीआरओ ने बताया कि मतदाता सूची से 51 प्रतिशत लोग यदि अविश्वास के पक्षधर हैं तो फिर मतदान के लिए तिथि निर्धारित की जाएगी।
ग्राम पंचायत के सदस्यों व ग्रामीणों ने डीएम को शपथ पत्र देकर शिकायत किया था कि विकास कार्यों में ग्राम प्रधान बाधा डाल रहा है। इससे गांव में विकास का काम रुका हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार में समाजवादी पेंशन में घोटाला किया गया और अंत्योदय कार्ड में वसूली की गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शिक्षामित्र और स्वयं के लिए अपने घर में सभी सरकारी लाभ लेने का काम किया है। शौचालय, आवास, मजदूरी, सड़क निर्माण, बिजली सोलर प्लेट वितरण में गड़बड़ी की गई है। इस शिकायत पर डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ आरके भारती ने अविश्वास प्रस्ताव को सत्यापित करने का निर्देश एडीओ पंचायत दुद्धी को दिया था। शनिवार को एडीओ पंचायत लालजी देव पांडे के नेतृत्व में ग्राम विकास अधिकारी महिपाल लाकड़ा, यशवंत गौतम, संजय यादव, अरशद खान, गुड्डू गुप्ता सहित 10 सफाई कर्मचारियों के साथ रन्नू गांव के सामुदायिक भवन में सत्यापन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा रही। भीड़ को देखते हुए यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए थे। कोतवाली पुलिस मौके पर मौजूद रही।