फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   महिला कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

महिला कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

Wed, 26 Dec 2018 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
महिला कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला
सोनभद्र। जिला महिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकर्ताओं ने देश में लचर कानून व्यवस्था, महंगाई समेत तमाम मुद्दों को लेकर राबर्ट्सगंज के धर्मशाला चौराहे पर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सभा की। इस दौरान नेताओं ने कहा कि यूपी और केंद्र की सरकार हर मोर्चे पर विफल है। महिलाओं की अस्मिता खतरे में है। छात्राओं को जलाकर उनकी हत्या कर दी जा रही है। महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। 2019 के लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा के खिलाफ वोट कर उन्हें उनकी हकीकत बताए।
विज्ञापन

सभा में महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सोनी गुप्ता ने कहा कि आगरा की छात्रा संजलि की निर्मम हत्या निंदनीय है। यूपी में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल है। खुलेआम प्रदेश में महिलाओं के दुष्कर्म और उनकी हत्या की जा रही है। इन स्थितियों को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि नारी के सहयोग के बिना हर बदलाव अधूरा है। जिस देश में नारियों की पूजा होती है, वहां मोदी और योगी सरकार में बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। कांग्रेस के उपाध्यक्ष लवकुुश प्रसाद केशरी ने कहा कि नारी सशक्तीकरण के नाम पर केवल दिखावा हो रहा है। केंद्र एवं प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर असफल है। आखिर कब तक नारी छेड़खानी, बलात्कार, हत्या को बर्दाश्त करती रहेगी। प्रदर्शन में अरविंदर कौर, पुष्पा देवी, जहरू, जानकी देवी, बदामी देवी, यशोदा, अजमेरी खातून, कलावती, उर्मिला देवी, गीता देवी, तारा देवी, मंगल प्रसाद, कुंती देवी, बचनी, बसंती, दुर्गावती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed