{"_id":"5b367c8d4f1c1bc2378b68d5","slug":"191530297485-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परियोजना आने-जाने के लिए रास्ते की करवाएं व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परियोजना आने-जाने के लिए रास्ते की करवाएं व्यवस्था
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओबरा। ओबरा सी परियोजना की निर्माण कंपनी द्वारा परियोजना के मुख्य मार्ग को एक जुलाई से अवरुद्ध करने की नोटिस देने पर उप्र विद्युत मजदूर संघ ने एतराज जताया है। परियोजना समन्वयक को पत्र लिखकर वैकल्पिक रास्ते की बेहतर तरीके से निर्माण करवाने की मांग की है।
संगठन के महामंत्री शशिकांत श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्य मार्ग को अवरूद्ध करने की प्रक्रिया शुरू करने के बाद परियोजनाकर्मी जैसे-तैसे मेन मार्केट होकर कार्यस्थल पहुंच रहे हैं। मेन मार्केट की स्थिति यह है कि आम सड़क होने के नाते उक्त सड़क के किनारे रेहड़ी, पटरी दुकानदार आधे से अधिक सड़क घेर लेते हैं। शेष जगह में भी रह-रहकर जाम की स्थिति बनती है। इससे आए दिन दुर्घटना भी हो रही है। कहा कि एक जुलाई से थाने के नीचे परियोजना की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग को बंद किए जाने के बाद डकहिया पहाड़ी, काली मंदिर की ओर से निर्मित आधा-अधूरा गड्ढायुक्त मार्ग ही विकल्प बचता है। इसका इस्तेमाल सी परियोजना कार्य में लगे भारी वाहनों के आने जाने के लिए किया जाता है। संगठन के लोगों ने परियोजना समन्वयक से मांग की है कि उक्त अस्थाई मार्ग को डामर रोड बनवाने के लिए निर्देशित करें ताकि परियोजना कर्मियों के आवागमन के लिए सुरक्षित मार्ग उपलब्ध हो सके। परियोजना कर्मियों, अधिकारियों के ताप विद्युत गृह पहुंचने के लिए सुगम मार्ग की व्यवस्था न होने पर संगठन के लोगों ने आंदोलन की भी चेतावनी दी है।