फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   लाठीचार्ज के विरोध में कार्यकर्ताओं ने भरी हूंकार

लाठीचार्ज के विरोध में कार्यकर्ताओं ने भरी हूंकार

Thu, 28 Jun 2018 12:56 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
लाठीचार्ज के विरोध में कार्यकर्ताओं ने भरी हूंकार
सोनभद्र। लखनऊ में कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज केे विरोध में बुधवार को राबर्ट्सगंज स्थित चाचा नेहरू पार्क में में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रजातंत्र बचाओ दिवस मनाया। प्रदर्शन करते हुए सरकार को घेरा। सदर एसडीएम शादाब असलम को राज्यपाल के नाम संबोधित मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अरूण कुमार सिंह ने कहा कि लखनऊ में शांतिपूर्ण ढंग से युवा कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ताओं पर कार्यक्रम कर रहे थे। प्रदेश सरकार के इशारे पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इससे साफ जाहिर होता है कि प्रदेश सरकार लोकतंत्र में नहीं हिंसा में विश्वास ं रखती है। कहा कि भाजपा सरकार विपक्ष का कोई बात सुनने के लिए तैयार नहीं है। जनकल्याणकारी योजनाएं निष्क्रिय हो गई हैं। पीसीसी सदस्य अनिल कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में देश संकट से गुजर रहा है। सरकार अपने वोट बैंक के लिए काम कर रही, जिससे विकास मुद्दा पीछे छूटता जा रहा है। भाजपा सरकार में लोगों को रोजगार के लिए भटकना पड़ रहा। केंद्र और प्रदेश सरकार के जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है। कहा कि सत्ता संभालते ही भाजपा अपनी चुनावी वादों को भूल गई। पीसीसी सदस्य नूरउद्दीन खां, सुशील पाठक, लवकुश केशरी, लालजी तिवारी, कमलेश ओझा, श्रवण पांडेय, कर्मराज सिंह, अमित चतुर्वेदी, दीपू पांडेय, राहुल सिंह, आशुतोष दूबे, अमरेश देव पांडेय, बंशीधर पांडेय, राजू देव, श्रीकांत मिश्र, मनोज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed