फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   भाजपा सरकार के खिलाफ दिल्ली में करेंगे प्रदर्शन

भाजपा सरकार के खिलाफ दिल्ली में करेंगे प्रदर्शन

Mon, 23 Apr 2018 11:12 PM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
भाजपा सरकार के खिलाफ दिल्ली में करेंगे प्रदर्शन
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं जिले के प्रभारी डॉ. राजेश चौधरी ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की जनता ने जिन मुद्दों पर भाजपा की सरकार बनाई थी। उन सभी मुद्दों पर यह सरकार विफल रही है। भाजपा सरकार में महंगाई चरमसीमा पर पहुंच गई है। देश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है।
विज्ञापन

वह सोमवार को राबर्ट्सगंज नगर मेें बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। कहा कि 29 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में पार्टी की ओर से आयोजित रैली में भाजपा सरकार की पोल खोली जाएगी। कहा कि यूपीए सरकार में संचालित कई जन कल्याणकारी योजनाओं को भाजपा सरकार ने बंद कर जनता का उत्पीड़न करने का कार्य कर रही है। इसे संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने कहा कि दिल्ली में आयोजित रैली को सफल बनाने के लिए जिले से भारी संख्या में कार्यकर्ता जाएंगे। इसके लिए नगर, ब्लॉक प्रभारी एवं सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि लवकुश केशरी, नामवर कुशवाहा, अनिल सिंह, सुशील पाठक, नूरउद्दीन खां, लालजी तिवारी, विनयकांत चौबे, जीतन खरवार, वृजेश दूबे, मो. सेराज हुसैन को प्रभारी नियुक्त किया गया है। रामबचन चौहान, सोनी गुप्ता, श्रवण पांडेय, कन्हैया पांडेय, अमरेश चंद्र पांडेय, राहुल सिंह, पंकज मिश्रा, दीपक पटेल, जितेंद्र स्वरूप, चंद्रकांत चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed