{"_id":"5ade1aed4f1c1b9d098b613f","slug":"191524505325-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाई में गिरने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाई में गिरने से बाइक सवार की मौत
Updated Mon, 23 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनी थाना क्षेत्र के रंदह बाजार के समीप सोमवार की शाम अनियंत्रित होकर बाइक 15 फीट खाई में गिर गई। हादसे में बाइक चालक अशोक (16) की मौके पर मौत हो गई। अशोक को बाइक चलाने नहीं आती थी। वह अपने जीजा की बाइक लेकर निकला और खाई में जा गिरा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्घी भेज दिया।
बभनी थाना क्षेत्र के महलपुर घघरा निवासी अशोक अपनी बहन की ससुराल आसनडीह के करचाटोला में गया था। दोपहर करीब 12 बजे अशोक जीजा वीरेंद्र के साथ बाइक पर बैठ कर जोबेदह गांव के समीप स्थित एक जनरल स्टोर की दुकान पर गया। वीरेंद्र बाइक खड़ी कर दुकान के अंदर सामान लेने के लिए गया। उसी वक्त अशोक बाइक स्टार्ट कर चल दिया और बाजार आते-आते गहरी खाई में जा गिर गया, जहां उसकी मौत हो गई। बताया गया कि अशोक कुमार को बाइक चलाने नहीं आती थी। कुछ ग्रामीणों ने यह देखकर प्रधान रंदह संजय कुमार गुप्ता को जानकारी दी। प्रधान ने इसकी जानकारी तुरंत बभनी थाना को दी। इधर, जीजा को खबर मिलते ही मौके पर पहुंच कर अपने ससुराल महलपुर घघरा फोनकर बताया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।