{"_id":"5a282e4f4f1c1bb34a8b47e7","slug":"191512582735-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमजोर बच्चों, गर्भवती महिलाओं की सेहत का रखें ख्याल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमजोर बच्चों, गर्भवती महिलाओं की सेहत का रखें ख्याल
Updated Wed, 06 Dec 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। राज्य पोषण मिशन कार्यक्रम की कार्यशाला बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें डीएम पीके उपाध्याय ने कहा कि सेक्टर अधिकारी परोपकार की भावना से लगकर राज्य पोषण मिशन को अमलीजामा पहनाएं। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के साथ ही अन्य सहयोगी विभाग शासन की मंशा के अनुरूप दी गयी जिम्मेदारियों को निभाते हुए कमजोर बच्चों व गर्भवती महिलाओं की सेहत का ख्याल करें।
कार्यशाला में डीएम ने कहा कि सरकारी सेवाओं के दौरान बच्चों व बच्चों को जन्म देने वाली गर्भवती महिलाओं की खिदमत का मौका पाना खुशनसीबी है। बच्चें चाहे किसी के भी हों, उन बच्चों में प्रकृति की चेतना होती है। बच्चा जब कमजोर पैदा होगा या पैदा होने के बाद सही खान-पान न मिलने से कमजोर है, उसकी यानी जच्चा व बच्चा के तन्दरूश्ती को बेहतर करने के लिए सेवा का मौका पाना बहुत बड़ा आत्मसुख का मौका पाना है। डीएम ने योजना का सही ढंग से क्रियान्वन कराने का निर्देश संबंधितों को दिया। बैठक में सीडीओ रामाश्रय, सीएमओ डॉ. एसपी. सिंह, डीडीओ सुनील कुमार श्रीवास्ताव, डीपीओ अजीत सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. राघवेंद्र सिंह मौजूद रहे।