फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   विकास कार्य पारदर्शिता, गुणवता के साथ हों पूर्ण

विकास कार्य पारदर्शिता, गुणवता के साथ हों पूर्ण

Wed, 06 Dec 2017 11:42 PM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
विकास कार्य पारदर्शिता, गुणवता के साथ हों पूर्ण
सोनभद्र। जिलाधिकारी पीके उपाध्याय ने बुुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की। पूर्व में निरीक्षण करने आए जिले के नोडल अधिकारी, प्रमुख सचिव चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास संजय आर भूसरेड्डी के निर्देशों के अनुपालन की भी जानकारी ली। निर्देश दिया कि विकास कार्य पूरी पारदर्शिता व गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। लक्षित योजनाओं को हर हाल में पूरा किया जाए।
विज्ञापन

कहा कि लापरवाही बरतने वाली कार्यदायी संस्थाओं, विभागों को चिह्नांकन करते हुए जरूरत पड़ने पर कार्रवाई की जाएगी। जन कल्याणकारी योजनाओं, विकास परक कार्यक्रमों व लाभार्थीपरक स्कीमों, विद्युतीकरण, सरकारी भवनों, अस्पतालों के निर्माण पर विशेष ध्यान देते हुए लक्षित योजनाओं के समय से पूरा किया जाए। डीएम ने कहा कि अभियान चलाकर जिले के ग्राम पंचायतों को खुले में शौचमुक्त कराने के लिए कार्य में तेजी लायी जाय। उन्होंने अधिकारियों के निरीक्षण आख्या अनुपालन का निरीक्षण करते हुए अनुपालन न करने वाले अधिकारियों को फटकार लगायी। पशु टीकाकरण व पशु नशल सुधार के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने एंबुलेंस सेवा-102 व 108 को जनता के हितों के लिए क्रियाशील रखने को कहा। बैठक में सीडीओ रामाश्रय, डीएफओ सोनभद्र श्रद्धा यादव, सीएमओ डॉ. एसपी सिंह, डीडीओ सुनील कुमार श्रीवास्ताव, डीपीआरओ आरके भारती समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed