फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   मतगणना में पूरी पारदर्शिता का रखें ख्याल

मतगणना में पूरी पारदर्शिता का रखें ख्याल

Tue, 28 Nov 2017 11:50 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
मतगणना में पूरी पारदर्शिता का रखें ख्याल
सोनभद्र। राजकीय पालिटेक्निक कालेज लोढ़ी में मतगणना कर्मियों का प्रशिक्षण मंगलवार को संपन्न हो गया। जिले में 68 मतगणना टेबल के लिए रिजर्व ड्यूटी को मिलाकर 90 मतगणना टेबलों के हिसाब से करीब 450 मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। इसमें जिला निर्वाचन अधिकारी पीके उपाध्याय ने कर्मियों को मतगणना के टिप्स दिये। कहा, कर्मी निष्पक्ष होकर मतगणना करायें। किसी राजनैतिक दल या प्रत्याशी के दबाव में न आयें और न ही किसी की तरफदारी करें। जो वोट अवैध की श्रेणी में हो, उसे सभी नामित एजेंटों को पूरी पारदर्शिता के साथ दिखाने के साथ ही निर्वाचन अधिकारी द्वारा अवैध घोषित करें।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में डीएम ने कहा कि किसी भी चुनाव की सभी प्रक्रियाएं चुनौतीपूर्ण होती है, जिसे चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए निष्पक्षता के आधार पर बड़े ही आसानी से संपन्न कराया जाता है। उन्होंने मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक व अतिरिक्त मतगणना सहायक को दिये जा रहे प्रशिक्षण के बारीकियों के बारे में जाना और प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षण से प्राप्त जानकारी का बौद्धिक परीक्षण कराकर किया। कहा कि मतगणना के लिए मतगणना कर्मी को राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार सभी बारीकियों को बताया जा रहा है। दी गई जानकारी का अनुपालन करते हुए एक दिसंबर को होने वाली मतगणना को पूरी तत्परता व ईमानदारी के साथ संपंन कराएं। इस दौरान सीडीओ रामाश्रय, एडीएम उमाकांत त्रिपाठी, डिप्टी कलेक्टर अशोक यादव, राज कुमार, एसडीएम सदर विशाल यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed