फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   वेतन बढ़ाने समेत अन्य मांगों लेकर प्रदर्शन

वेतन बढ़ाने समेत अन्य मांगों लेकर प्रदर्शन

Thu, 26 Oct 2017 11:50 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
वेतन बढ़ाने समेत अन्य मांगों लेकर प्रदर्शन
सोनभद्र। वेतन बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर गुरुवार को राबर्ट्सगंज तहसील परिसर में राजस्व संग्रह अमीन संघ ने प्रदर्शन किया। अमीनों ने बांह में काला फीता बांधकर काम किया। उन्होंने डीएम से मुलाकात कर तीन सूत्रीय मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि 24 सितंबर 2017 को प्रांतीय कैबिनेट कार्यकारणी की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार गुरुवार से शनिवार तक वादाखिलाफी दिवस के रूप में संग्रह अमीन काली पट्टी बांधकर शासकीय कार्य करेंगे। कहा कि समस्त तहसीलों पर 13 नवंबर को तहसील अध्यक्ष की अध्यक्षता में अमीन धरना प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद सभी अमीन 22 नवंबर से 24 नवंबर तक तीन दिवसीय कार्य बहिष्कार करेंगे।जिलाध्यक्ष शैलेंद्र त्रिपाठी, विनोद पांडेय, अजय पाठक, अमरनाथ पाठक, अशोक श्रीवास्तव, उदय राज यादव, बबुंदर आदि मौजूद रहे। दुद्घी संवाददाता के अनुसार तहसील परिसर में अमीनों प्रदर्शन कर मांगों के समर्थन में नारेबाजी किया। कहा कि पात्र संवर्गीय सदस्यों को पात्रता की तिथि से द्वितीय प्रोन्नति वेतनमान का लाभ दिया जाए। तहसील अध्यक्ष दल श्रृृंगार मिश्र, चंद्र मणि, मनेही राम, रघुवीर, रविंद्र, रामा चौहान, कानीलाल, सियाराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed