फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बांह पर काली पट्टी बांधकर मजदूरों ने किया प्रदर्शन

बांह पर काली पट्टी बांधकर मजदूरों ने किया प्रदर्शन

Fri, 08 Sep 2017 11:28 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
बांह पर काली पट्टी बांधकर मजदूरों ने किया प्रदर्शन
सोनभद्र (डाला)। स्थानीय एक निजी कंपनी के श्रमिकों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की और समस्याओं के निस्तारण की मांग की। चेताया कि मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज होगा।
विज्ञापन

कर्मचारियों से जुड़े यूनियन महामंत्री एवं यूपी इंटक के संयुक्त सचिव उत्तम मिश्रा ने कहा कि विरोध जब शांति पूर्ण तरीके से होता है तो देर से ही सही लेकिन विजय उसी की होती है जिसकी नियत साफ होती है। अपने हक के लिए अपने बच्चों के भरण पोषण के लिए मैनेजमेंट से अब तक शांति वार्ता ही हुई है। आगे भी मैनेजमेंट से शांति वार्ता ही की जायेगी। लेकिन मैनेजमेंट यह न सोचें कि मजदूर उनके नोटिस से भयभीत हो गये। अध्यक्ष राजेश राजेश द्विवेदी ने कहा कि गांधीजी ने सत्य अहिंसा के रास्ते पर चल कर ही देश को विजय दिलाई थी। ठीक वैसे ही मजदूर मैनेजमेंट के नीति का विरोध करते रहेंगे। महामंत्री ने कहा कि नौ सितंबर को शाम पांच बजे सभी मजदूर शहीद स्थल पर एकत्रित हो मशाल जुलूस निकालेंगे। यह आरोप मैनेजमेंट का गलत है कि अकारण ही जुलाई माह में मजदूरों के वजह से प्लांट बंद था। जबकि सत्यता यह है कि खदान को लेकर कुछ सरकारी अड़चन के वजह से प्लांट बंद था इसमे मजदूरों की कोई भूमिका नहीं थी मैनेजमेंट निराधार आरोप लगाना चाह रही हैं। संगठन ने अपने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करते हुए एसडीएम, चोपन थाना व डाला चौकी को सूचित कर दिया है। इस दौरान कुलदीप सिंह, कमाल हैदर, राजेश तिवारी, अनिरूद्घ उपाध्याय, विनय सिंह, अकलूराम, संतोष मौर्य, अजय मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, राकेश मिश्रा, भूपेंद्र वर्मा, विवेक जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed