फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सातवें वेतन आयोग को लेकर विद्युतकर्मी करेंगे आंदोलन

सातवें वेतन आयोग को लेकर विद्युतकर्मी करेंगे आंदोलन

Mon, 19 Jun 2017 11:35 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
सातवें वेतन आयोग को लेकर विद्युतकर्मी करेंगे आंदोलन
सोनभद्र (अनपरा)। सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को अब तक लागू न किए जाने तथा पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली को लेकर ठोस कदम न उठाए जाने से नाराज अभियंताओं और विद्युत कर्मियों ने आंदोलन की राह पकड़ ली है। इसको लेकर संयुक्त संघर्ष समिति का गठन करने के साथ ही 29 जून से प्रदेश व्यापी आंदोलन का ऐलान करते हुए पावर कारपोरेशन को इसकी नोटिस थमा दी गई है। बीस जून को अनपरा और ओबरा में विरोधसभा कर आवाज उठाई जाएगी।
विज्ञापन

राज्य विद्युत परिषद अभियंता संघ के अध्यक्ष इं. जीके मिश्रा ने बताया कि ऊर्जा निगमों में सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियां अब तक लागू नहीं की गई हैं। इसको लेकर उनके संगठन के साथ अन्य संगठनों की तरफ से आवाज भी उठाई गई लेकिन अब तक कोई नतीजा नहीं निकला। पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करने को लेकर भी अभी तक प्रबंधन उदासीन बना हुआ है। इसको देखते हुए सभी विद्युत अभियंता, कर्मचारी यूनियनों ने संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले इस मसले पर निर्णायक लड़ाई लडने का निर्णय लिया है। बताया कि मंगलवार को अनपरा और ओबरा में विरोधसभा कर संघर्ष का आगाज कर दिया जाएगा। इस दौरान बिजली कर्मियों के सभी यूनियनो के केंद्रीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। उधर, जेई संगठन के केंद्रीय सचिव वरींदर शर्मा की तरफ से संगठन के लोगों को आंदोलन में दमखम के साथ शामिल होने के लिए पत्र जारी कर दिया गया है। जिसमें कहा गया है कि 29 जून को शक्ति भवन के साथ ही पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालयों और परियोजना स्तर पर प्रदर्शन कर आवाज उठाई जाएगी। छह जुलाई से बेमियादी कार्य बहिष्कार पर जाने का निर्णय लिया गया है। बहिष्कार के पहले चरण से बिजली परियोजनाओं में पाली ड्यूटी वालों को बाहर रखा जाएगा ताकि विद्युत उत्पादन प्रभावित न हो। वहीं क्षेत्रीय सचिव सुरेश सिंह ने बताया कि इसके बाद भी मांगें नहीं मानी गई तो संयुक्त संघर्ष समिति स्तर से पाली ड्यूटी वालों को भी कार्य बहिष्कार में शामिल करने का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed