फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   19 workers in musterroll, only 15 found working on the spot

Sonebhadra News: मस्टररोल में 19 श्रमिक, मौके पर काम करते मिले सिर्फ 15

Wed, 21 Dec 2022 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
19 workers in musterroll, only 15 found working on the spot
सोनभद्र। जिले की कई ग्राम पंचायतों में श्रमिकों की उपस्थिति में गड़बड़ी का मामला थम नहीं रहा। पिछले दिनों नगवां विकास खंड के बीडीओ ने ग्राम पंचायत रईया के कराए जा रहे विकास कार्यों की जांच की तो मस्टररोल पर जितने श्रमिक अंकित थे, उनमें से कई नदारद थे। बीडीओ ने ग्राम रोजगार सेवक से श्रमिकों के बारे में पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। बीडीओ ने जांच रिपोर्ट डीएम समेत अन्य अधिकारियों को भेज दी है।
विज्ञापन

नगवां बीडीओ राकेश सिंह ने पिछले दिनों ग्राम पंचायत रईया में मनरेगा से हुए कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे थे। जांच के दौरान गड़बड़ी पाई गई। बीडीओ ने डीएम, सीडीओ को रिपोर्ट भेजकर अवगत कराया है कि रईया के बुढ़ीवार में राजेंद्र के घर के पास पुलिया निर्माण का कार्य चल रहा था। इस कार्य पर 9 श्रमिकों मस्टररोल जारी कराया गया है, लेकिन निरीक्षण के दौरान मात्र सात श्रमिक ही काम करते मिले। शेष अनुपस्थित श्रमिकों के संबंध में उपस्थित ग्राम रोजगार सेवक उचित कारण नहीं बता जा सका। रईया में गरजन के खेत के पास बंधी निर्माण में 19 श्रमिकों का मस्टररोल पर सिर्फ 15 श्रमिकों द्वारा ही कार्य किया जा रहा था। बीडीओ राकेश सिंह ने कहा कि जांच के दौरान जितने श्रमिकों का मस्टररोल भरा गया था, उतने मौके पर काम करते नहीं मिले थे, जिसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed