फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   लोगों को मतदान के प्रति किया जागरूक

लोगों को मतदान के प्रति किया जागरूक

Wed, 03 Apr 2019 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
लोगों को मतदान के प्रति किया जागरूक
ओबरा (सोनभद्र)। जनपद में 75 फीसदी से अधिक मतदान कराने को लेकर नगर पंचायत ओबरा द्वारा बुधवार को नगर सहित आस पास के मलिन बस्तियों में मतदाता जागरुकता अभियान रैली निकाल कर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। पहले मतदान फिर जलपान का नारा गूंजा। इस दौरान लिपिक चंद्रमणि सिंह ने लोगों को मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने मतदाताओं को मतदान के दिन पहले वोट देने इसके बाद जलपान करने के लिए प्रेरित किया। जागरूकता रैली नगर पंचायत कार्यालय से निकलकर आर्यसमाज रोड, वीआईपी रोड, सब्जी मंडी रोड, थाना रोड, सिनेमा रोड, चूड़ी गली सहित मलिन बस्ती में निकालकर लोगों को मतदान करने के साथ साथ अपने आस पास के लोगों को भी मतदान कराने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान चंद्रमणि सिह, महेंद्र कुमार, सभासद विकाश सिंह, मुन्ना देवी, राजेश कुमार यादव, चंद्रेश यादव, जय शंकर मिश्रा, सुनील मिश्रा, सतेंद्र सिंह, राजीव चतुर्वेदी, इरशाद अली, संतलाल यादव, विकेश बैसवार, आनंद यादव, दिनेश यादव, मुजफ्फर अली मौजूद रहे। वही उच्च प्राथमिक विद्यालय खैरटिया द्वितीय में भी ग्रामीणों सहित अभिभावकों को भी मतदान करने के लिए अध्यापकों द्वारा जागरूक किया गया। इस दौरान राजकीय बालिका इंटर मीडिएट कालेज की प्रधानाचार्य ऋचा प्रतिहार, राष्ट्रपति पुरष्कार प्राप्त अध्यापक उमाशंकर सिंह, अध्यापक कयूम सहित दर्जनों अध्यापक व अध्यापिका मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed