{"_id":"5c840222bdec22143439bbf7","slug":"181552155170-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: 2537 कांपियों का हुआ मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: 2537 कांपियों का हुआ मूल्यांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर में स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज में दूसरे दिन शनिवार को यूपी बोर्ड के हाईस्कूल एवं इंटर के 2537 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। दोनों केंद्रों पर अधिकांश डिप्टी हेड और परीक्षक अनुपस्थित रहे। केंद्रों पर सुरक्षा के मद्देनजर फोर्स तैनात रही। उधर, विभिन्न मांगों को लेकर केंद्रों पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का धरना-प्रदर्शन जारी रहा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड ने दोनों केंद्रों के उपनियंत्रकों को 15 दिन के भीतर कॉपियों का मूल्यांकन का कार्य पूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया है। लेकिन बोर्ड से मूल्यांकन कार्य करने के लिए लगाए गए अधिकांश डिप्टी हेड और परीक्षक कार्य नहीं कर रहे हैं। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की उपनियंत्रक वंदना सिंह ने बताया कि उनके यहां तैनात 39 डिप्टी हेड में से 20 डिप्टी हेड और 383 परीक्षकों में से 152 परीक्षक ड्यूटी पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि करीब एक हजार कॉपियों का मूल्यांकन हुआ है। उधर राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज के उपनियंत्रक जितेंद्र सिंह के मुताबिक 33 डिप्टी हेड तैनात हैं, लेकिन कोई नहीं पहुंचा था। इसलिए परीक्षकों में से ही 25 को डिप्टी हेड बनाकर 100 परीक्षकों से कॉपियों की जांच कराई गईं। कहा कि परीक्षकों ने 2437 कॉपियों का मूल्यांकन का कार्य किया है। कई विद्यालयों में परीक्षा होने के नाते डिप्टी हेड एवं परीक्षक नहीं पहुंच पाए थे। उधर दोनों केेंद्रों पर मूल्यांकन के विरोध में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का धरना-प्रदर्शन जारी रहा। धरनारत शिक्षक परीक्षकों से भी आंदोलन का समर्थन करने की मांग कर रहे थे। संघ के जिलाध्यक्ष नंदलाल शुक्ला ने कहा कि 90 प्रतिशत डिप्टी हेड और परीक्षक मूल्यांकन कार्य में भाग नहीं लिया। प्रदर्शन में जिला कोषाध्यक्ष गुलाब राय, सुभाग सिंह, विभा सिंह, अनुपम, नीलम राय, मंजू सिंह, शिवमनी, पूनम सिंह, अरविंद, प्रदीप सिंह, बाबू सिंह, काशी नरेश, पन्नेश कुमार, वेद प्रकाश शास्त्री, मयंक त्रिपाठी, पृथ्वीराज सिंह, विनोद कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।