फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बस सेवा से जुड़ेंगे पूर्वांचल के गांव

बस सेवा से जुड़ेंगे पूर्वांचल के गांव

Wed, 26 Dec 2018 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
बस सेवा से जुड़ेंगे पूर्वांचल के गांव
सोनभद्र। प्रयागराज में जनवरी माह से शुरू होने वाले कुंभ मेले को देखते हुए पूर्वांचल के सभी गांवों को बस सेवा में जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि लोगों को कुंभ मेले में आने-जाने में किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़ें। यह बातें मंगलवार को राबर्ट्सगंज के पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में यूपी के परिवहन मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वतंत्र देव सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुंभ मेले के मद्देनजर सूबे में करीब 5500 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है। इन बसों को पूर्वांचल के सभी गांवों से जोड़ने का प्रयास जारी है। निर्धारित समयसीमा समाप्त होने के बाद भी राबर्ट्सगंज नगर में स्थित रोडवेज बस स्टैंड के भवन का निर्माण कार्य पूर्ण न होने के सवाल पर मंत्री ने कहा कि निर्माण कार्य की समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों ने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को दोबारा प्रधानमंत्री नहीं बनने दिया। अगर वे दूसरी बार प्रधानमंत्री बन गए होते तो देश की तस्वीर बदल गई होती। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के घर का कोई सदस्य सरकारी वाहन से नहीं चलता। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के विधान सभा चुनाव में जनता ने पार्टी को जो आशीर्वाद दिया है उसको स्वीकार करते हुए संगठन को मजबूत बनाया जा रहा है। एमपी में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने ऐतिहासिक विकास कार्य कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed