{"_id":"5b96b003867a557ecd2a05ed","slug":"171536602115-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्योरपुर से हटेंगे चार दूरसंचार टावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
म्योरपुर से हटेंगे चार दूरसंचार टावर
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्योरपुर। स्थानीय हवाई पट्टी के केंद्र सरकार द्वारा रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत हवाई अड्डे का रूप देने के लिए सोमवार को उड्डयन विभाग की टीम ने कई विभागों के साथ निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने जरूरी चीजों को हटा लेने की दिशा में कार्य किया।इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान लोगों में अफरा.तफरी का माहौल रहा।म्योरपुर हवाई पट्टी को हवाई अड्डे का रूप देने को लेकर चल रही प्रक्रिया के बीच सोमवार को बाबतपुर हवाई अड्डे के असिस्टेंट मैनेजर संतोष मोर्य के नेतृत्व में कई विभागों के लोगों ने हवाई पट्टी समेत कस्बे का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने लगभग एक दर्जन घरों की ऊंचाइयों को कम कर लेने और हटा लेने के निर्देश दिए।टीम के लोगों ने यह काम जानकर लेने की बात कही।इसके साथ ही हवाई पट्टी के आसपास स्थित विद्युत पोल को भी हटाने के लिए उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया।बिजली विभाग के अधिकारियों ने जल्द खंभों को हटा लेने का आश्वासन दिया।इसके साथ ही म्योरपुर में स्थित चार दूरसंचार टॉवरों को भी जल्द हटा लेने के लिए संबंधितों को निर्देश दिया। असिस्टेंट मैनेजर संतोष मौर्या ने दूरसंचार कंपनियों के कर्ताधर्ताओं को लिखित रुप से अवगत कराने की बात कही।उन्होंने कहा कि जल्द टावर हट जाएं तो हवाई अड्डे से जहाजों का संचालन शुरू हो जाएगा।उनके निरीक्षण के दौरान प्रभारी रेंजर दिनेश कुमारए बिजली विभाग के एसडीओ चन्द्रशेखरए कानूनगो मोहम्मद आरिफ तथा पीडब्ल्यूडी समेत तमाम विभागों के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन